फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pearl millet procurement picks up pace after 8 days; crop sold at MSP.

Mahendragarh-Narnaul News: 8 दिन बाद बाजरे की खरीद ने पकड़ी रफ्तार, एमएसपी पर बिकी फसल

Sat, 10 Oct 2026 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Pearl millet procurement picks up pace after 8 days; crop sold at MSP.
फोटो नंबर- 16नई अनाज मंडी में लगी बाजरे की ढेरी से बाजरा खाता बेसहारा गोवंश। संवाद
नारनौल। आठ दिन तक हैफेड के नियमों, व्यापारियों के कम भाव और ई-खरीद पोर्टल पर डाटा अपडेट न होने से परेशान किसानों के लिए शुक्रवार का दिन राहत लेकर आया। बाजरे का बाजार भाव 2300 से 2400 रुपये तक पहुंच गया जो किसान बीते 8 दिनों से एमएसपी से कम दाम पर बाजरा बेचने को मजबूर थे, उन्होंने अब निर्धारित एमएसपी पर अपनी फसल बेची।
विज्ञापन

भाव बढ़ने का असर मंडी की रौनक पर भी दिखा। शुक्रवार को नारनौल में करीब 652 गेटपास जारी किए गए और लगभग 17400 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। इसी दौरान विधायक ओमप्रकाश यादव ने नई अनाज मंडी का दौरा किया, खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को बेहतर इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्रवाई का दिखा असर
स्वास्थ्य मंत्री की मांग पर उपायुक्त ने जिला प्रबंधक पर कार्रवाई को लेकर एमडी को पत्र भेजा था। इसके बाद हैफेड ने भी खरीद शुरू की और व्यापारियों की बोली में भी भाव ऊंचे बने रहे। मंडी में करीब 22 हजार क्विंटल बाजरा व्यापारियों ने और 35 क्विंटल हैफेड ने खरीदा। अधिकतर बाजरा 2300 से 2400 रुपये के भाव पर बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश बने समस्या
मंडी में बेसहारा गोवंश किसानों और व्यापारियों के लिए परेशानी बने हुए हैं। वे खाने की तलाश में बाजरे की ढेरियों को नुकसान पहुंचाते हैं। गोवंश के आपस में लड़ने से हादसे का खतरा भी रहता है। किसानों और व्यापारियों ने मार्केट कमेटी प्रशासन से सब्जी मंडी की तरफ तारबंदी करवाने की मांग की, ताकि गोवंश अनाज मंडी में न घुस सकें।

वर्जन :
सरकार का प्रयास है कि किसानों को फसल बेचते समय कोई परेशानी न हो। कुछ ढेरियों का भाव 2400 रुपये से भी ऊपर रहा। खरीद प्रक्रिया सुचारु रखने और किसानों को सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ओमप्रकाश यादव, विधायक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed