फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Peacock dies after coming in contact with 11,000 HT line in village Dulana

Mahendragarh-Narnaul News: गांव डुलाना में 11 हजार एचटी लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत

Mon, 23 Mar 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Peacock dies after coming in contact with 11,000 HT line in village Dulana
फोटो संख्या:72 - गांव डुलाना में करंट लगने से मरे मोर को दिखाते ग्रामीण--- स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव डुलाना के बस स्टैंड के नजदीक ग्राम पंचायत की ओर से बनाए गए पार्क में एचटी लाइन से करंट की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई। पार्क में बिजली निगम की ओर से दो ट्रांसफार्मर लगाए हुए हैं। ट्रांसफार्मर से 11 हजार वोल्टेज की एचटी लाइन पार्क के ऊपर से गुजर रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण पूर्व सरपंच रिसाल सिंह, राजेश पंच, रामबीर, जितेंद्र, रामकिशन, राकेश, मुकेश, नवीन, महेंद्र, धनबीर, बलबीर चौकीदार, सुदेश, डाॅ. धर्मेंद्र, वीरेंद्र और श्रीचंद ने बताया कि पार्क में दो ट्रांसफार्मर लगे हैं और 11 हजार की वोल्टेज की एसटी लाइन भी पार्क के बीचोंबीच गुजर रही है।
विज्ञापन

छह मार्च व 23 मार्च को करंट लगने से मोर की मौत हो गई थी। इस लाइन को शिफ्टिंग करवाने के लिए 27 जनवरी को जन परिवेदना बैठक नारनौल में मुद्दा उठाया गया था। तीन फरवरी को उपायुक्त के रात्रि ठहराव में यह यह बात उठाई थी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि तारों व ट्रांसफार्मरों को पार्क से बाहर लगाया जाए जिससे हादसों का खतरा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed