फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Payal of class 8 tops in essay competition

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की पायल अव्वल

Wed, 02 Oct 2024 04:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Payal of class 8 tops in essay competition
फोटो संख्या:76- राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक विद्यालय पाली में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते प्राच
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली के विद्यार्थियों ने हकेंवि में हिंदी पखवाड़े के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. ईश्वरचंद शर्मा ने बताया कि पिछले सप्ताह हकेंवि में निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता छठी से आठवीं व नौंवी से बारहवीं दो वर्गों में आयोजित की गई। जिसका परिणाम गत सोमवार को घोषित किया गया।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में छठी से आठवीं वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा पायल प्रथम, आयशा द्वितीय व रितिका शर्मा तृतीय स्थान पर रही। सोमवार को हकेंवि में इन छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ईश्वरचंद शर्मा ने बताया कि इन छात्राओं ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पाली गांव व महेंद्रगढ़ जिले में भी कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि प्रथम रहने वाली छात्रा को 3100, द्वितीय को 2100 व तृतीय रहने वाली छात्रा को 1100 रुपये का नगद इनाम हकेंवि की ओर से दिया जाएगा। इस मौके पर औमप्रकाश, अनूप, हरिओम, राकेश, प्रीत्तम, आशा, पूनम, रजनी, सुशीला बाई, सुधा, मंजू, प्रीति, अनिता, शर्मिला, प्रतिभा पारिक, अमिता, दर्शना, आशा रानी, तरूणा, राकेश देवी, मुकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed