Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pavitra Yadav will serve as an enumerator in the third census prior to her retirement.

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्ति से पहले तीसरी जनगणना में बतौर प्रगणक कार्य करेंगी पवित्रा यादव

Thu, 23 Apr 2026 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pavitra Yadav will serve as an enumerator in the third census prior to her retirement.
फोटो नंबर- 18पवित्रा यादव।
नारनौल। पटीकरा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला की शिक्षिका पवित्रा यादव ने जनगणना कार्य में अपनी प्रतिबद्धता और अनुभव से अलग पहचान बनाई है। वर्ष 2001 की जनगणना के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर उन्हें जनगणना कांस्य पदक से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन


57 वर्षीय पवित्रा यादव अब तक वर्ष 2001 और 2011 की जनगणना में बतौर प्रगणक अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। 2026-27 की जनगणना में भी वे प्रगणक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। उनके पास करीब 25 वर्षों का अनुभव है जो इस महत्वपूर्ण कार्य में उनकी दक्षता को दर्शाता है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, एक प्रगणक को आमतौर पर 150 से 200 घरों का क्षेत्र आवंटित किया जाता है जिनकी जनगणना निर्धारित समय में पूरी करनी होती है। वर्ष 2011 की जनगणना के दौरान घरों की गिनती, नंबरिंग और परिवार से जुड़े 32 सवाल पूछे जाते थे जिसमें एक परिवार पर करीब 30 से 40 मिनट का समय लगता था। हालांकि, अब तकनीक के इस्तेमाल से जनगणना प्रक्रिया अधिक सरल और तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव से मिल रहा मार्गदर्शन


वर्तमान जनगणना में कई नए प्रगणक पहली बार इस कार्य में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में पवित्रा यादव का अनुभव उनके लिए मार्गदर्शक साबित हो रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने साथियों को कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी जिससे नए प्रगणकों को काफी सहायता मिल रही है।


वर्जन
जनगणना का कार्य एकाग्रता व ध्यानपूर्वक किया जाना वाला काम है। वर्ष 2001 की जनगणना के दौरान बेहतर कार्य करने पर राष्ट्रपति द्वारा मिला जनगणना कांस्य पदक का सम्मान मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक है। सेवानिवृत्ति से पहले एक और जनगणना का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। तकनीकी विकास के कारण पहले की तुलना में अब जनगणना का कार्य का सुगम हो गया है।



पवित्रा यादव, शिक्षिका, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय पटीकरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article