{"_id":"6a14965e26fce78988089935","slug":"paved-roads-will-be-constructed-in-the-mahendragarh-satnali-region-narnol-news-c-203-1-sroh1010-126807-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-सतनाली क्षेत्र में 3.21 करोड़ से बनेंगी पक्की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-सतनाली क्षेत्र में 3.21 करोड़ से बनेंगी पक्की सड़कें
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- गांव डेरोली जाट से अटाली तक कच्चा मार्ग--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र में गांवों को जोड़ने वाले तीन कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए 3.21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य को लगभग एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इन सड़कों के बनने से हरियाणा और राजस्थान के दस से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन पहले से अधिक सुगम हो जाएगा। विकास एवं निगरानी समिति के सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि विभाग ने छह करम चौड़ाई के तीन कच्चे रास्तों को पक्का करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
इनमें डेरोली जाट से अटाली तक करीब 3.7 किलोमीटर सड़क पर 3.3 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं ढाणा से राजस्थान सीमा के गांव बालोदा तक 1.5 किलोमीटर सड़क के लिए 1.31 करोड़ रुपये और बास से बालोदा तक 1.5 किलोमीटर मार्ग के लिए 1.41 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
संदीप मालड़ा ने बताया कि ग्रामीणों और पंचायतों ने इस मांग को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद यह स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में भी शहरों जैसी मजबूत सड़क सुविधा विकसित कर रही है।