फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patwaris took to the streets demanding the cancellation of their suspension.

Mahendragarh-Narnaul News: निलंबन को रद्द करने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे पटवारी

Tue, 09 Dec 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Patwaris took to the streets demanding the cancellation of their suspension.
फोटो 8पटवारियों के निलंबन को वापस लेने के लिए महावीर चौक पर प्रदर्शन करते पटवारी।संवाद - फोटो : बहराइच में सुबह के समय छाया कोहरा।
नारनौल। द रेवेन्यू पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की तरफ से फसल खराबा वेरिफिकेशन में निलंबित किए गए पटवारियों के निलंबन रद्द करने की मांग की गई। इसको लेकर पटवारियों ने लघु सचिवालय से लेकर महावीर चौक तक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

वहीं उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया कि क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबा वेरिफिकेशन में पूरे राज्य से 6 पटवारियों को निलंबित किया गया है क्योंकि उनपर आरोप है कि उन्होंने एक ही फोटो कई बार अपलोड कर दिया जबकि यह प्रक्रिया राज्य के सभी पटवारी व अन्य सभी उच्च अधिकारी द्वारा की गई है।
विज्ञापन

वहीं प्रत्येक खसरा नंबर की फोटो के साथ खराबा अपडेट करना संभव नहीं है। इस बार लगभग 31 लाख एकड़ फसल खराब का वेरिफिकेशन सिर्फ 750-800 पटवारियों द्वारा 20 दिन में किया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर हर साल हजारों फर्जी रजिस्ट्रेशन किए जाते हैं जिनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से आंकड़ा हर साल बढ़ता जा रहा है। फर्जी रजिस्ट्रेशन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। हरियाणा राज्य में फील्ड में पटवारी व कानूनगो की अत्यंत कमी है। इतना ही नहीं अनेक जिलों में एक पटवारी के पास 8-10 सर्किल का अतिरिक्त कार्यभार है।

नवनियुक्त पटवारियों के लिए की गई घोषणा के बावजूद एक वर्ष बीत जाने पर भी नवनियुक्त पटवारियों को ना तो पूरी सैलरी दी जारी है। साथ ही ज्वाइनिंग को लेकर कोई रोडमैप भी नहीं बनाया गया है। पटवारियों ने कहा कि अगर उनका निलंबन रद्द नहीं किया गया तो प्रदर्शन व हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed