फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patwaris staged a protest demanding to be freed from the charges of rigging in the registry

रजिस्ट्री में धांधली के आरोपों से मुक्त करने की मांग को लेकर पटवारियों ने दिया धरना

Thu, 17 Feb 2022 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Patwaris staged a protest demanding to be freed from the charges of rigging in the registry
लघु सचिवालय में धरने पर बैठे पटवारी। संवाद - फोटो : Narnol
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वीरवार को रजिस्ट्रियों में हुई धांधली के आरोपों से पटवारियों को मुक्त करने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान पटवारियों ने एफसीआर द्वारा पटवारियों को धारा 7ए के तहत दोषी मानने के फैसले की निंदा की।
विज्ञापन

रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान शिव कुमार ने कहा कि पटवारियों की रजिस्ट्री करने में कोई भी भूमिका नहीं होती। यह कार्य रजिस्ट्रार ऑफिस का होता है। पटवारियों पर जो भूमि की किस्म बदलने के आरोप लगाए गए हैं, बिल्कुल ही बेबुनियाद और निराधार है। पटवारी जब गिरदावरी करने जाता है तो वह जिस भी खसरा नंबर की मौके पर जो स्थिति होती है, उसका इंदराज खसरा गिरदावरी रजिस्टर में दर्ज करता है। अगर पटवारी गिरदावरी के दौरान खसरा नंबर पर मौका की स्थिति अनुसार इंदराज नहीं कर सकता है तो फिर गिरदावरी के क्या मायने रह जाते हैं? पटवारियों को जानबूझकर फंसाया जा रहा है। इसलिए एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि पटवारियों पर जो झूठे आरोप लगाए गए हैं, उन्हें उससे जल्द से जल्द मुक्त किया जाए। अगर सरकार अपने आदेशों को वापस नहीं लेती है तो यह धरना आगे भी जारी रह सकता है। जिससे गिरदावरी जैसे महत्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं वे भी प्रभावित हो सकते हैं। इस अवसर पर धर्मबीर सिंह, दरियाव सिंह, अजय, प्रदीप कुमार, मनीष जोशी, विजय यादव, शिव कुमार व मंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed