फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patwaris' protest will continue till 31st

Mahendragarh-Narnaul News: 31 तक जारी रहेगा पटवारियों का विरोध

Tue, 28 Jan 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Patwaris' protest will continue till 31st
फोटो संख्या:83- महेंद्रगढ़ के पटवार घर में काली पट्टी बांधकर कार्य करते पटवारी--संवाद - फोटो : मृतक संजय
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर सातवें दिन भी कार्य किया। पटवारी एसोसिएशन के जिला प्रधान सुनील तंवर ने बताया कि पटवारियों ने काली पट्टी बांधकर सातवें दिन भी कार्य किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 जनवरी तक पटवारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सात दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से इस बारे में कोई फैसला नहीं आया है। अगर सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं लेती है तो राज्यस्तरीय कमेटी के आदेशानुसार आगामी रणनीति तैयार करके विरोध प्रदर्शन को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले सात दिनों से पटवारी काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है। जिले में 54 पटवारी कार्यरत है, वहीं महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 16 पटवारी है। जिला में 115 सर्कल पड़ते है। 115 सर्कल में 250 गांव के करीब पांच हजार ग्रामीणाें का कार्य रुका हुआ है। ग्रामीणों को अपने कार्य के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लेकिन उन्हें शाम को निराश वापिस घर लौटना पड़ रहा है। पटवारियों ने अतिरिक्त सर्कल पर कार्य करने से मना करने पर करीब 250 गांवों के ग्रामीणों का रिहायशी प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र, जमाबंदी, क्षतिपुर्ति सहित अन्य कार्य अटक गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed