फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patients suffering from fever and joint pain are increasing in civil hospital.

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में बुखार और जोड़ों के दर्द के बढ़ रहे मरीज

Sat, 26 Oct 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Patients suffering from fever and joint pain are increasing in civil hospital.
कनीना। मौसम में बदलाव के बाद से उप नागरिक अस्पताल कनीना में बुखार और जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। सुबह व शाम को हल्की ठंड हाेने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना की ओपीडी में करीब 411 मरीज सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित पहुंचे। हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास 102 से ज्यादा मरीज कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, घुटनों के दर्द व कंधे के दर्द के पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने इस मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों के विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. जितेंद्र मोरवाल का कहना है कि बदलते मौसम में मांसपेशियां जकड़ना शुरू कर देती हैं। इसके कारण कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, घुटने का दर्द, कंधे के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। वहीं अस्पताल की ओपीडी में जनरल फिजीशियन, चेस्ट, हड्डी रोग और ईएनटी के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। जनरल फिजिशियन के पास जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं बाल रोग में जुकाम-बुखार खांसी के के मरीज भी आने लगे हैं। उप नागरिक अस्पताल कनीना के डॉ. जितेंद्र मोरवाल का कहना है कि हृदय रोगी विशेष सतर्क रहें। दवा लेने में कोताही न बरतें। नमक कम मात्रा में लें क्योंकि सर्दी में बीपी तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ रहा है। पूरे दिन मौसम सामान्य होने के साथ सुबह और शाम में हल्की ठंठ महसूस हो रही है। थोड़ी सी भी लापरवाही घातक हो सकती है। बचाव के साथ कोई भी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही दवा का सेवन करें।
डॉ. जितेंद्र मोरवाल, उप नागरिक अस्पताल कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed