{"_id":"67101fa77479d601c10f1cc4","slug":"patients-suffering-from-cough-cold-and-fever-increased-opd-crossed-250-narnol-news-c-196-1-mgh1001-117136-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े, ओपीडी पहुंची 250 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े, ओपीडी पहुंची 250 पार
विज्ञापन
फोटो नंबर-07नारनौल के नागरिक अस्पताल में फिजिशियन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
नारनौल। सुबह व रात के समय मौसम में आए बदलाव के चलते अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नागरिक अस्पताल में जहां ऐसे मरीजों की प्रतिदिन कुल ओपीडी 100 के आसपास होती थी, वहीं, गत चार पांच दिनों में यह बढ़कर 250 के आसपास पहुंच गई है। मरीज अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने के लिए मजबूर हैं।
सुबह और शाम ठंड बढ़ जाने के कारण वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान लोग गर्मी के हिसाब से ही कपड़े पहनते हैं और बुखार की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में छोटे बच्चों, बुजुर्गों व किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे मरीज को सावधान रहने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
-- -- -- -- -- --
मौसम के अचानक बदलने से सर्दी लग गई। इस कारण उल्टी दस्त से पीड़ित हो गया हूं। सुबह ही बच्चे दिखाने लाए थे। चिकित्सक ने देखने के बाद भर्ती कर लिया।
-मरीज गजानंद, मोहल्ला मियां की सराय, नारनौल।
-- -- -- -- -- --
मौसम में बदलाव होने की वजह से बीमार हो गया। बूढ़ा शरीर है, इसलिए एकाएक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। पोता सुबह दिखाने के लिए लाया था। डॉक्टर साहब ने भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
-मरीज रामानंद, कर्मचारी कॉलोनी, नारनौल
वर्जन
इन दिनों वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आमजन से अपील है कि पानी का सेवन अधिक से अधिक करें व संतुलित व पौष्टिक आहार का सेवन करें। बच्चों व बुजुर्गों का अधिक ख्याल रखें। साथ ही तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में आकर चिकित्सक की सलाह लें।
-डॉ. विजय जांगिड़, फिजिशियन, नागरिक अस्पताल नारनौल।