{"_id":"6944572d21c0d6e292038fec","slug":"patients-are-looking-for-stones-to-sit-on-while-the-hospital-is-waiting-for-donations-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122542-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बैठने के लिए मरीज ढूंढ रहे पत्थर, अस्पताल जोह रहा दानदाताओं की बाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बैठने के लिए मरीज ढूंढ रहे पत्थर, अस्पताल जोह रहा दानदाताओं की बाट
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कुर्सियों के अभाव में जमीन पर बैठी महिलाएं---संवा
महेंद्रगढ़। शहर के उप नागरिक अस्पताल को नागरिक अस्पताल का दर्जा तो मिल गया है लेकिन सुविधाएं अभी भी सीएचसी स्तर की ही हैं। अस्पताल में बैठने की व्यवस्था के अभाव में मरीजों को पत्थर लाकर बैठना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल को बजट न मिलने पर दानदाताओं की बाट जोतनी पड़ रही है।
अस्पताल भवन में मरीजों के बैठने के लिए नाममात्र ही कुर्सियां हैं। मरीजों को बैठने के लिए भी पत्थरों की तलाश करनी पड़ती है और तब जाकर वे बैठ पाते हैं। कुर्सियां महज नाम की ही रखी गई और पांच मरीज आते ही कुर्सियां भर जाती हैं।
अस्तपाल के पीपीपी ब्लॉक में सबसे अधिक कुर्सियाें की कमी खल रही है। यहां पर प्रतिदिन 50 से अधिक महिलाएं जांच के लिए आती हैं और आशा वर्कर भी यहां पर आती हैं। इस खंड में बैठने के लिए केवल 8 सीमेंटेड बेंच डाली गई हैं। इन पर महिलाएं बैठ जाती हैं लेकिन अधिकतर महिलाएं खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
वहीं, हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के पास तो कुर्सियां ही नहीं हैं। यहां पर मरीजों को खड़े रहकर या पत्थर पर बैठकर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। यहां मरीजों के बैठने के लिए किसी प्रकार की सुविधा नहीं है।
अस्पताल का भवन पुराना होने के कारण बजट नहीं मिल पा रहा है और नए भवन का निर्माण कार्य भी अभी पूरा नहीं हुआ है। इसके चलते अस्पताल प्रशासन दानदाताओं की बाट जोह रहा है ताकि कोई दानदाता बेंच भेंट करे तो मरीजों के लिए बैठने की व्यवस्था हो सके।
बॉक्स
मेरा हाथ टूट गया था और आज अस्पताल आकर प्लास्टर कराया है। यहां पर बैठने के लिए सीटें नहीं है और आधे घंटे से पत्थर पर बैठी हूं। अस्पताल प्रशासन को यहां पर मरीजों के बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था करनी चाहिए। - मरीज सुशीला निवासी ऊंची भांडोर
बॉक्स
पीपीसी ब्लॉक में सबसे अधिक भीड़ होती है और यहीं पर सीटों की व्यवस्था उचित नहीं हैं। जितनी सीटें हैं सभी भर जाती हैं। आशा वर्कर को बैठने के लिए कोई जगह नहीं दी गई और अब तो सीटें भी नहीं मिल रही हैं। -संतोष, आशा वर्कर, सतनाली
-- -- -- -- -- -
- वर्जन:
अस्पताल में सीएचसी के अनुसार पर्याप्त सुविधाएं हैं। मरीजों के बैठने के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए भवन में सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके चलते पुराने भवन में बजट खर्च नहीं किया जा रहा है। -डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़