फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Patchwork and repair work on the city's dilapidated roads will begin soon.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर की जर्जर सड़कों पर जल्द शुरू होंगे पेचवर्क और मरम्मत कार्य

Sun, 31 May 2026 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Patchwork and repair work on the city's dilapidated roads will begin soon.
फोटो नंबर-01वार्ड की टूटी सड़क पर गड्ढों में भरा पानी। संवाद
नारनौल। शहर की जर्जर और टूटी सड़कों को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच नगर परिषद ने छह वार्डों में पेचवर्क और सड़क मरम्मत कार्यों के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। करीब 26 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों को शहर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के 31 वार्डों में कई सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल हैं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान सड़कों पर गड्ढे और जलभराव की समस्या और बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए परिषद ने पहले चरण में वार्ड नंबर 2, 4, 9, 14, 16 और 17 में सड़क मरम्मत कार्य करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वार्ड-9 में सबसे अधिक 5.08 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रस्तावित है जबकि अन्य वार्डों में लगभग 4.23 लाख रुपये की लागत से सड़कें सुधारी जाएंगी। नगर परिषद कार्यालय में 11 जून को निविदाएं खोली जाएंगी। इसके बाद चयनित एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्यों को 90 से 180 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।

वर्जन:
नगर परिषद की ओर से शहर के सभी 31 वार्डों में सड़कों पेचवर्क करवाया जाएगा। इसके चलते पहले चरण छह वार्डों के लिए 26 लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसी तरह आगे अन्य वार्डों के लिए भी जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-पवन कुमार यादव, कनिष्ठ अभियंता नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article