फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   passengers waiting for bus at hisar root

हिसार रूट पर अभी भी बसों का इंतजार

Wed, 24 Feb 2016 10:46 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 24 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
passengers waiting for bus at hisar root

बेशक जाट आरक्षण को लेकर किया गया आंदोलन समाप्त हो गया हो, मगर लोगों की परेशानी अभी समाप्त नहीं हुई हैं। काफी लोग अभी अपने घरों तक नहीं पहुंच पाए हैं। जिले से अभी भी एक-दो रूटों पर बसों का परिचालन नहीं हुआ है, जबकि रेल परिचालन में भी अभी देर है। पैसेंजर ट्रेनें चल गई हैं, मगर एक्सप्रेस ट्रेनें अभी नहीं चल पाई हैं। इससे बस द्वारा नारनौल से हिसार, हांसी के अलावा चंडीगढ़ जाने वालों के अलावा ट्रेन से दिल्ली, अजमेर, रिंगस की ओर जाने-आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


वैसे तो जाट आंदोलन का असर जिला महेंद्रगढ़ में कम ही दिखाई दिया, मगर परिवहन व्यवस्थाओं की बात की जाए तो यहां इनका थोड़ा असर जरूर पड़ा है, वह भी लंबी दूरी तक जाने वाली बसों व गाड़ियों में ही है। जाट आंदोलन से उपजी समस्याओं का समाधान अभी समाप्त नहीं हो पाया है। परिवहन व्यवस्था अभी भी बिगड़ी हुई है। यह पटरी पर नहीं आ पाई है। नारनौल से लंबी दूरी को जाने वाली बसों का परिचालन अभी भी बंद है। नारनौल से हांसी-हिसार तथा चंडीगढ़ जाने वाली बसों पर थोड़ा असर दिखाई दे रहा है, जबकि रेवाड़ी, दिल्ली, भिवानी, रोहतक की ओर जाने वाली बसों पर कोई असर नहीं है। इसके अलावा राजस्थान के झुंझुनूं, जयपुर, कोटपुतली, नीमकाथाना, बहरोड़ व अलवर की ओर जाने वाली बसों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


हिसार की ओर जाने वाली 08 बसें हैं रद्द
नारनौल से हिसार व हिसार से नारनौल रूट पर चलने वाली विभिन्न डिपो की 08 बसें अभी भी रद हैं। जिसके कारण इस रूट पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। जबकि भिवानी भी इसी रूट पर पड़ता है तथा दादरी व भिवानी तक बसों का परिचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक के लिए चली बुधवार से बसें, चंडीगढ़ से भी आई
वहीं नारनौल से रोजाना रोहतक के लिए विभिन्न डिपो की 17 बसों का परिचालन होता है। इन बसों में से अधिकतर बसों का परिचालन बुधवार सुबह से शुरू हो गया। जबकि चंडीगढ़ से भी सुबह के समय एक बस आई थी। यहां से अन्य बसों का परिचालन भी शुरू हो गया।

रेवाड़ी-गुड़गांव और दिल्ली की ओर नहीं असर
जाट आंदोलन के कारण रेवाड़ी-गुड़गांव, दिल्ली की ओर जाने वाली बसों का परिचालन केवल एक ही दिन बंद रहा था। इसके बाद ये बसें नियमित रूप से चल रही हैं। इस रूट पर इनका कोई असर नहीं दिखाई दिया।

राजस्थान भी जा रही बसें
जिला तीनों ओर से राजस्थान से घिरा होने के कारण यहां के लोग राजस्थान ज्यादा आते-जाते हैं। जिसके कारण यहां से राजस्थान के बहरोड़, अलवर, जयपुर, अजमेर, खेतड़ी, झुंझुनूं, सिंघाना, कोटपुतली व नीमकाथाना की ओर जाने वाली बसों पर कोई प्रभाव नहीं है।


पैसेेंजर चली, एक्सप्रेस के लिए अभी इंतजार
नारनौल रूट पर रेवाड़ी-फुलेरा के लिए पैसेंजर ट्रेन केवल दो दिन के लिए बंद हुई थी। इसके बाद से इसका परिचालन जारी है। वहीं दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर तक चलने वाली चेतक एक्सप्रेस के अलावा चंडीगढ़ से मुंबई के बांद्रा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन भी नहीं चल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed