फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Passengers are not getting buses from Meham to Bhiwani and Gohana.

Mahendragarh-Narnaul News: महम से भिवानी व गोहाना के लिए यात्रियों को नहीं मिल रही बसें

Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Passengers are not getting buses from Meham to Bhiwani and Gohana.
फोटो 01 महम में बस आते ही लपकती सवारियां संवाद
महम। कस्बे के भिवानी स्टैंड से भिवानी व गोहाना जाने वाले यात्रियों को बसों की सुविधा कम मिल रही है। इस कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस रूट पर पहले काफी बसें चलती थीं।
विज्ञापन

गोहाना से भिवानी तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध थी। अब बसें सुविधा नहीं मिलने से इलाके के लोग आहत हैं। यात्रियों का कहना है कि पहले काफी बसों का संचलन गोहाना से भिवानी तक होता था।
विज्ञापन

सड़क खराब होने के कारण बसें बंद कर दी गईं। इसके बाद से यहां स्टेट हाईवे बना दिया गया। गोहाना से भिवानी तक रोड दुरुस्त होने के बावजूद रोडवेज बसों का टोटा बना हुआ है। काफी बसें सहकारी समिति की भी हैं। ये गोहाना से भिवानी तक चलती हैं। इन बसों के बावजूद सवारियों का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद बस आती है तो उसमें जगह नहीं मिलती। महम से गोहाना व भिवानी के लिए हर रोज अपडाउन करने वाले यात्रियों ने हरियाणा रोडवेज से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। ये बसें नए बस स्टैंड के पास से होकर ही निकल जाती हैं।

रोहतक डिपो की एक भी बस इस रूट पर नहीं है। इस कारण दिनभर सवारियों का जमावड़ा लगा रहता है। बस अड्डा इंचार्ज रणवीर अहलावत का कहना है कि भिवानी व गोहाना जाने वाली बसें बस अड्डे पर नहीं आती हैं।
भिवानी व सोनीपत डिपो की बसें ही यहां चलती हैं। रोहतक डिपो की बस नहीं लगाई गई हैं। इस समस्या को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed