फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Paryushan Festival From Today, Vigyanam Bhushan Sagar Maharaj Will Preach

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यूषण पर्व आज से, विज्ञान भूषण सागर महाराज करेंगे प्रवचन

Sat, 07 Sep 2024 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
Paryushan Festival From Today, Vigyanam Bhushan Sagar Maharaj Will Preach
नारनौल।
विज्ञापन

शहर के तीनों जैन मंदिर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नलापुर, महावीर दिगंबर जैन मंदिर, पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्यूषण पर्व रविवार से शुरू होगा। पूर्व मीडिया प्रभारी गोपाल जैन ने बताया कि तीनों मंदिरों में प्रात कालीन अभिषेक, शांति धारा व सामूहिक पूजा की जाएगी। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रधान राजकुमार जैन ने बताया कि मंदिर में अभिषेक प्रात: 7 बजे, शांति धारा 7:15 बजे, सामूहिक पूजा 8 बजे होगी। इसके उपरांत मुनि श्री 108 ज्ञान भूषण सागर महाराज के शिष्य विज्ञान भूषण सागर महाराज के प्रवचन होंगे। शाम को संगीतमय आरती व भजन संध्या तथा बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। महावीर दिगंबर जैन मंदिर के प्रधान सुरेंद्र जैन ने बताया कि महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक प्रात 7 बजे, शांति धारा 7:15 बजे व सामूहिक पूजा आठ बजे प्रारंभ होगा। सायं कालीन आरती 6:30 बजे होगी। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर के प्रधान कपिल जैन ने बताया कि पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक प्रात 06:15 बजे, शांति धारा 6:30 बजे व सामूहिक पूजा 7:15 बजे प्रारंभ होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed