फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Parivartan Padyatra will set many records in political terms: Chautala

परिवर्तन पदयात्रा राजनीतिक लिहाज से करेगी कई कीर्तिमान स्थापित : चौटाला

Sun, 02 Apr 2023 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Apr 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Parivartan Padyatra will set many records in political terms: Chautala
नारनौल के गांव में इनेलो की पदयात्रा में शामिल लोग।
नारनौल। इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा रविवार को 36वें दिन में प्रवेश कर गई। यह यात्रा जिले के गांव सिहार में पहुंच गई है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में नारनौल विधानसभा क्षेत्र के गांव बसीरपुर में अनेक लोगों ने दूसरी दल को छोड़कर इनेलो का दामन थामा।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां सभी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को तरजीह दी जाती है। उन्होंने कहा कि इनेलो की यह परिवर्तन पदयात्रा राजनीतिक लिहाज से कई कीर्तिमान स्थापित करेगी और आने वाला दौर इनेलो का ही होगा। प्रदेश में पार्टी का जनाधार पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहा है और जहां-जहां भी यह यात्रा पहुंच रही है लोग न केवल अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं बल्कि भारी संख्या में अन्य राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर इनेलो में आस्था जताते हुए चौधरी देवी लाल के सपनों की साकार करने का संकल्प भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि उनकी पदयात्रा का मकसद केवल मात्र प्रदेश में सरकार बनाना नहीं है बल्कि उन तमाम नीतियों को साकार रूप प्रदान करना है। आज देश और प्रदेश का हर वर्ग पहले 10 साल कांग्रेस और अब मौजूदा भाजपा गठबंधन सरकार की गलत नीतियों का दंश झेल रहा है मगर अब वक्त बदल रहा है और बदलाव की इस आंधी में जहां प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी वहीं देश से भी भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इनेलो की सरकार के दौरान जो कहा उसे पूरा करके दिखाया है। आज लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर सरकार की चौखट तक जाना पड़ता है और फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती जबकि इनेलो के शासनकाल में सरकार लोगों के द्वार पर जाती थी और हर वर्ग की सुनवाई भी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed