फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pari first in lemon-spoon race, Sona won in mehndi competition

Mahendragarh-Narnaul News: नींबू-चम्मच दौड़ में परी प्रथम, मेहंदी प्रतियोगिता में सोना ने मारी बाजी

Wed, 07 Aug 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Aug 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pari first in lemon-spoon race, Sona won in mehndi competition
फोटो नंबर-22बाल भवन में कार्यक्रम के दौरान झूला झूलती बच्चियां। स्त्रोत-प्रशासन
नारनौल। बाल भवन में धूमधाम से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की प्रशिक्षिकाएं, लड़कियों व महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर मेहंदी व नींबू-चम्मच व प्रतियोगिता का आयोजन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में भिन्न-भिन्न गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 19 लड़कियों ने भाग लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में सोना प्रथम, रुक्मणी द्वितीय व बिपाशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात नींबू-चम्मच रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 5 से 12 वर्ष के आयु वर्ग की 15 लड़कियों ने भाग लिया। इनमें परी ने प्रथम, मानवी ने द्वितीय व कुमकुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में 13 वर्ष से 18 वर्ष सीनियर वर्ग में मनीषा ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय व बिपाशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके उपरांत 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में शशि ने प्रथम, सुशीला सैनी ने द्वितीय व अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में हरियाली तीज महोत्सव पर सभी लड़कियों ने बाल भवन परिसर के खेल मैदान में जाकर झूला झूलने का आनंद उठाया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, तीरंदाजी कोच सुरेंद्र शर्मा व ई-लाइब्रेरी मैनेजर मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed