फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Paras Choudhary becomes head of Rotary Club of Unity

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब ऑफ यूनिटी के पारस चौधरी बने प्रधान

Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Paras Choudhary becomes head of Rotary Club of Unity
नारनौल। शहर में सामाजिक कार्यों का अब ओर दायरा बढ़ेगा। नारनौल शहर में अब रोटरी इंटरनेशनल ने रोटरी क्लब आफ नारनौल यूनिटी का गठन किया है। गठन के बाद इस क्लब का पहला प्रधान बनने का अवसर पारस चौधरी को मिला है। वहीं सीए पंकज गर्ग को इस क्लब का उपप्रधान बनाया गया है।
विज्ञापन


रोटरी इंटरनेशनल से डिस्ट्रिक्ट जितेंद्र गुप्ता ने पुराने कार्यकाल व उनके रोटरी एलिट अवार्ड को देखते हुए रोटेरियन पारस चौधरी को रोटरी क्लब आफ यूनिटी के प्रधान पद की जिम्मेदारी दी गई। पारस चौधरी के कार्यकाल में रोटरी क्लब आफ नारनौल सिटी ने सामाजिक व जनहित से जुड़े अनेक कार्य किए थे। इनमें रोटरी रसोई, मोक्ष वाहन, डायलिसिस सेंटर, हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप जैसे सामाजिक कार्य किए थे। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए रोटरी इंटरनेशनल ने साल 2022-23 में रोटरी-एलिट अवार्ड से नवाजा था। अब नई जिम्मेदारी के तौर पर पारस चौधरी को रोटरी क्लब आफ नारनौल यूनिटी का प्रधान बनाया गया है। उनके अलावा सीए पंकज गर्ग को उपप्रधान, आदेश अग्रवाल को सचिव, यश गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं विपिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, हन्नी गुप्ता, निखिल फौजदार, पंकज जांगिड़, राहुल चौधरी, संजय अग्रवाल, विभोर गुप्ता, योगेश बंसल, दीपक सर्राफ, आशू अग्रवाल, साहिल जिंदल व पंकज अग्रवाल सहयोगी होंगे। इस संबंध में नवनियुक्ति प्रधान पारस चौधरी ने बताया कि अभी इस नवगठित यूनिटी का विस्तार करने की रूपरेखा ओर तैयार की जा रही है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जितेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुगनानी व महेश तिरखा का आभार व्यक्त करते हुए क्लब द्वारा किए जाने वाले जनहित कार्यों में अपना अधिक योगदान देकर क्लब को ओर अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया है।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

-फोटो 54 : समाजसेवी दिनेश कौशिक को ध्वजा यात्रा का निमंत्रण देते समिति सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed