फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Palak stood first and Angita stood second in the writing competition.

Mahendragarh-Narnaul News: लेखन प्रतियोगिता में पलक प्रथम व अंगिता दूसरे स्थान पर

Sun, 10 Mar 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 10 Mar 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Palak stood first and Angita stood second in the writing competition.
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में छुआछूत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता व लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन

छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसी कड़ी में भाषण प्रतियोगिता में रोहिणी प्रथम, दीपिका द्वितीय स्थान व नैना तृतीय स्थान पर रही। लेखन प्रतियोगिता में पलक प्रथम, अंगिता द्वितीय व पारुल तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर जिला कल्याण विभाग महेंद्रगढ़ की तरफ से यशवंत स्टैटिसटिकल अस्सिटेंट व असिस्टेंट रिसर्च अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य संजय जोशी ने की। अतिथियों का महाविद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। प्राचार्य संजय जोशी ने कहा कि सभी छात्राओं को इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए ताकि छात्राओं कही इन प्रतियोगिताओं से कुछ सीखने को मिले। निर्णायक मंडल की भूमिका तीर्थराज शर्मा, डॉ. सुमन यादव, ज्योति शर्मा ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के उपप्राचार्य महेंद्र सिंह ने अतिथियों का औपचारिक रूप से धन्यवाद किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का कार्य डॉ. ज्योति शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed