फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Over 60 Dilapidated Electric Poles in Agihar Village Pose a Danger

Mahendragarh-Narnaul News: गांव अगिहार में 60 से अधिक बिजली के जर्जर पोल बने खतरा

Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Over 60 Dilapidated Electric Poles in Agihar Village Pose a Danger
फोटो संख्या:66-गांव अगिहार में  जर्जर खंबे में दिखाई देते सरिये-- संवाद
महेंद्रगढ़। गांव अगिहार में करीब दो वर्षों से जर्जर बिजली पोलों के कारण ग्रामीण दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव की आबादी के बीच लगे 60 से अधिक बिजली पोलों में गहरी दरारें आ चुकी हैं और कई पोल झुक भी गए हैं। इन पोलों के सहारे 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजर रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। ग्राम पंचायत की ओर से कई बार बिजली निगम को लिखित व मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पोल नहीं बदले गए तो वे निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते दो सालों से इन जर्जर पोलों से खतरा मंडरा रहा है। आबादी के बीच यह पोल कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। विशेषकर आंधी व बरसात के दिनों में अधिक भय बना रहता है। -देवेंद्र सिंह नंबरदार, गांव अगिहार
बॉक्स
गांव की आबादी क्षेत्र में लगे अधिकांश पोल पुराने और कमजोर हो चुके हैं। कई पोल झुक चुके हैं जबकि कुछ में नीचे से दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों को हर समय यह डर सताता रहता है कि कहीं कोई पोल टूटकर गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्राम पंचायत की ओर से निगम के अधिकारियों को दो बार लिखित में अवगत कराया जा चुका है लेकिन आश्वासन ही मिल रहे हैं। -दलबीर सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत अगिहार

------------
- वर्जन: 2
ग्राम पंचायत की ओर से निगम को कोई पत्र लिखित में दिया गया है यह संज्ञान में नहीं है। जल्द ही जेई की जिम्मेदारी तय कर पोल बदलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -अरूण कुमार, उपमंडल अधिकारी सब डिविजन बुचावास

फोटो संख्या:66-गांव अगिहार में  जर्जर खंबे में दिखाई देते सरिये-- संवाद

फोटो संख्या:66-गांव अगिहार में  जर्जर खंबे में दिखाई देते सरिये-- संवाद

फोटो संख्या:66-गांव अगिहार में  जर्जर खंबे में दिखाई देते सरिये-- संवाद

फोटो संख्या:66-गांव अगिहार में  जर्जर खंबे में दिखाई देते सरिये-- संवाद

फोटो संख्या:66-गांव अगिहार में  जर्जर खंबे में दिखाई देते सरिये-- संवाद

फोटो संख्या:66-गांव अगिहार में  जर्जर खंबे में दिखाई देते सरिये-- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article