फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Outline made to celebrate Jyotiba Phule's birth anniversary

ज्योतिबा फुले की जयंती मनाने की बनाई रूपरेखा

Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Outline made to celebrate Jyotiba Phule's birth anniversary
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक रविवार को संगठन के कार्यालय में जिलाध्यक्ष रमेश सैनी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दो महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पहला एक गांव की लड़की दो महीने से लापता है, जिसकी बरामदगी अभी तक नहीं हुई, को लेकर 15 दिन पहले पुलिस द्वारा विशेष जांच टीम का गठन किया गया था पर अभी तक लड़की नहीं मिली है और न ही पुलिस द्वारा अभी तक संदिग्ध की गिरफ्तारी की गई है। इस विषय पर विचार-विमर्श करने के उपरांत निर्णय लिया गया की तत्काल कार्रवाई करवाने के लिए 14 मार्च को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया जाएगा। दूसरे विषय के तहत 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई जाएगी। जिसकी तैयारियों की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में प्रदेश संगठन सचिव बिशन सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुखराम सैनी, प्रदेश सचिव किशन सैनी, जिला सचिव सिकंदर सैनी, रामनरेश सैनी, रामसिंह सैनी व उमराव सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed