फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Outbreak continues to scorching heat in the district, temperature reaches 45 degrees

जिले में भीषण गर्मी को प्रकोप जारी, तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा

Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Outbreak continues to scorching heat in the district, temperature reaches 45 degrees
वर्तमान में आधे से अधिक भारत के हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तरी मैदानी राज्यों में भीषण और तीक्ष्ण गर्मी के साथ-साथ प्रचंड हीटवेव अपने तीखे तेवर पर है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में थार मरुस्थल से पश्चिमी गर्म हवाओं की वजह से संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी अपने चरम पर बनी हुई है। साथ ही हीट बेव लू का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके से नमी और आर्द्रता नदारद है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर 29 अप्रैल से 2 मई तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वर्तमान कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कमजोर प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से राजस्थान और हरियाणा के सीमित स्थानों पर शनिवार को केवल तीव्र गति से हवाएं और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर आंधी अंधड़ चलने के साथ बिखराव वाली बादलवाही देखने को मिल सकती है। शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 45 डिग्री सेल्सियस और 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश 28.8 डिग्री सेल्सियस और 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले में दिन के तापमान में सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जबकि रात्रि के तापमान में सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed