फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Other offices including Mini Secretariat are also behind in taking Fire NOC

लघु सचिवालय सहित अन्य कार्यालय भी फायर एनओसी लेने में पीछे

Mon, 04 Jul 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Other offices including Mini Secretariat are also behind in taking Fire NOC
नारनौल। लघु सचिवालय सहित अन्य कार्यालयों के पास दमकल विभाग की एनओसी नहीं है। सरकार ने उपायुक्त कार्यालय सहित जिले के लगभग 173 सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं को नोटिस जारी किया है। इनमें नागरिक अस्पताल, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईटीआई, राजकीय महाविद्यालय, सरकारी स्कूल, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अािद के पास पिछले दो वर्षों से दमकल विभाग की एनओसी नहीं है। कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दमकल विभाग की एनओसी को जरूरी कर दिया था। नोटिस जारी होने के बाद हकेंविवि तथा नागरिक अस्पताल ने अपनी फाइल जमा करा दी है, लेकिन लघु सचिवालय की फाइल अभी तक जमा नहीं हुई है। नारनौल शहर में मात्र चार निजी स्कूल संचालकों के पास एनओसी है।
विज्ञापन

बता दें शहर में आगजनी की घटनाओं को लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं गंभीर नहीं है। किसी संस्थान में आगजनी की घटना होती है तो दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसी आगजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए भवनों में अग्निशमन व अग्नि सुरक्षा संबंधित सुनिश्चित कराने के लिए दमकल विभाग ने फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य कर दिया है। अब यह पत्र तीन वर्ष के लिए वैध रहेगा। विभाग की तरफ से जिले के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को फायर एनओसी लेने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं, लेकिन संस्थाएं फायर एनओसी लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। दमकल विभाग की तरफ से वर्ष 2020 से 30 जून 2022 तक 173 सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं को नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक किसी संस्थान ने फायर एनओसी लेना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

बाक्स
करोड़ों रुपये के नुकसान के बाद भी हैफेड नहीं चेता
बीते वर्ष निजामपुर रोड पर स्थित हैफेड मील में आगजनी की घटना हुई थी। जिसमें करोड़ों रुपये का तेल जलकर राख हो गया था। रेवाड़ी, महेंद्रगढ की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया था। इसके बावजूद भी हैफेड मील को फायर एनओसी लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। वहीं विभाग द्वारा एनओसी के लिए हैफेड प्रबंधन को दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हैफेड आयल मील के अधिकारी सुरक्षा के प्रति कितने गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन---
नए भवनों के लिए फायर एनओसी लेना अनिवार्य है, लेकिन संचालक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे भवनों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। एनओसी नहीं लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -सुरेश कुमार, दमकल केंद्र अधिकारी नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed