फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   orginzation stand in three months, aam aadmi party leader naveen jai hind

3 महीने में संगठन खड़ा कर बजाएंगे बिगुल

Fri, 27 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
orginzation stand in three months, aam aadmi party leader naveen jai hind
आम आदमी पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आम आदमी पार्टी तीन महीने के दौरान प्रदेश भर में अपना संगठन खड़ा कर सरकार के खिलाफ बिगुल बजाएंगे। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संगठन खड़ा करने के बाद हर जिले के कार्यकर्त्ताओं से वहां की समस्याओं को जानकर उनके लिए आवाज उठाएगी। उनकी पार्टी बिना विधायकों के प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाएगी। जयहिंद ने शिक्षामंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री शिक्षा माफिया के सहयोगी बने हुए हैं और निजी स्कूलों को बढ़ावा दे रहे हैं। वर्तमान में हरियाणा बोर्ड के द्वारा जारी किए गए रिजल्ट को देखते हुए शिक्षामंत्री को तो इस्तीफा दे देना चाहिए था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षामंत्री के हलके के कालेजों में स्टाफ नहीं है, अस्पताल में एक्सरे तक की सुविधा नहीं है। ऐसे मंत्री से क्षेत्र के लोग भला क्या उम्मीद लगा सकते हैं। वहीं कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय यादव के हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति बनाने पर उन्होंने कहा कि कैप्टन ब्लैकमेलर हैं, उन्होंने सदैव ही जातिवाद की राजनीति की है। आम आदमी पार्टी भविष्य में ऐसे लोगों से जनता को सावधान रहने के लिए जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करेगी। वहीं इस मौके पर उनके साथ भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ललित अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed