फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Organizing health check-up and sanitation camps

Mahendragarh-Narnaul News: स्वास्थ्य जांच व स्वच्छता शिविर का आयोजन

Sat, 14 Feb 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Organizing health check-up and sanitation camps
फोटो नंबर- 27बीकेएन कॉलेज में एनएसएस ​शिविर के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देते प्राचार्य
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में एनएसएस शिविर के पांचवे दिन स्वास्थ्य जांच व स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एचआईवी एडस के विरूद्ध जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरजीत सिंह की ओर से स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संस्थान के प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से आयोजित ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक रूप से जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed