फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Operation of special train for Sabarmati-Haridwar, stop at Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: साबरमती-हरिद्वार के लिए विशेष ट्रेन का संचालन, नारनौल में रहेगा ठहराव

Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 May 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Operation of special train for Sabarmati-Haridwar, stop at Narnaul
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 और 6 मई को किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09425, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा 5 मई को साबरमती से शाम 7.00 बजे रवाना होकर सोमवार को शाम 7.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा 6 मई सोमवार को हरिद्वार से रात 09.45 बजे रवाना होकर मंगलवार को रात 09.30 बजे साबरमती पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह रेल सेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़ जंक्शन, ,अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल स्टेशन पर रहेगा 2 मिनट का ठहराव

साबरमती-हरिद्वार-साबरमती रूट पर ट्रेन नंबर 09425 पांच मई को साबरमती से हरिद्वार तक चलेगी। जिसका नारनौल स्टेशन पर आगमन का समय 6 मई प्रात 09 बजकर 30 मिनट रहेगा। वहीं ट्रेन नंबर 09426 6 मई को हरिद्वार से साबरमती तक चलेगी । जिसका नारनौल स्टेशन पर आगमन का समय 7 मई प्रात: 06 बजकर 40 मिनट रहेगा। इस विशेष ट्रेन का नारनौल स्टेशन पर ठहराव मात्र 2 मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed