फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Operation of new trains on Madar-Rewari and Jaipur-Bhiwani routes, two-minute stoppage at Narnaul.

Mahendragarh-Narnaul News: मदार-रेवाड़ी और जयपुर-भिवानी रूट पर नई ट्रेनों का संचालन, नारनौल में दो मिनट का ठहराव

Sat, 06 Apr 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Operation of new trains on Madar-Rewari and Jaipur-Bhiwani routes, two-minute stoppage at Narnaul.
नारनौल। उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर मंडल की तरफ से प्रतिदिन दो ट्रेनों का एक अप्रैल से 30 जून तक संचालन किया गया है। पहली ट्रेन मदार से रेवाड़ी और दूसरी जयपुर से भिवानी के लिए चलाई गई है। इन दाेनों ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। अब तीन माह तक भिवानी से जयपुर और मदार से रेवाड़ी की तरफ जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसके अलावा जल्द ही यात्रियों की सुविधा को देखते नई ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर मंडल की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से 30 जून तक जयपुर-भिवानी और मदार-रेवाड़ी रूट पर प्रतिदिन ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पहले यह ट्रेन सप्ताह में एक या दो दिन चलती थी। इन रूट पर अभी सिर्फ अप्रैल से जून तक तीन माह के लिए ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। तीन माह के संचालन के बाद इन रूटों पर ट्रेनों का संचालन निरंतर रखने का निर्णय बाद में लिया जाएगा। लोगों का कहना है कि दिल्ली, जयपुर, मुंबई, चंडीगढ़ जाने वाले यात्री ट्रेन में जाना पसंद करते हैं। इन ट्रेनों पर अधिक संख्या में ट्रेन न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



एक अप्रैल से 30 जून तक चलने वाली नई ट्रेनों की समयसारिणी


मदार-रेवाड़ी रूट पर ट्रेन नंबर 09639 मदार से रेवाड़ी तक चलेगी, जो नारनौल स्टेशन पर प्रात 08 बजकर 40 मिनट पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 09640 रेवाड़ी से मदार के लिए चलेगी, जो नारनौल स्टेशन पर शाम 04 बजकर 22 मिनट पहुंचेगी। जयपुर-भिवानी रूट पर ट्रेन नंबर 09733 जयपुर से भिवानी तक चलेगी। जिसका नारनौल स्टेशन पर आगमन का समय प्रात 10 बजकर 18 मिनट रहेगा। भिवानी से जयपुर ट्रेन नंबर 09734 नारनौल स्टेशन पर शाम 07 बजकर 19 मिनट पर पहुंचेेगी। सभी ट्रेन का नारनौल स्टेशन पर ठहराव मात्र 2 मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed