{"_id":"66e88e906f75eacb0b0e0914","slug":"operation-attack-76-accused-arrested-in-various-cases-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116201-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन आक्रमण ... विभिन्न मामलों में 76 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ऑपरेशन आक्रमण ... विभिन्न मामलों में 76 आरोपी गिरफ्तार
Tue, 17 Sep 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर महेंद्रगढ़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त, अवैध हथियार धारक व ड्रग्स की तस्करी करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
ऑपरेशन आक्रमण चलाकर जिले में विभिन्न मामलों में 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया। महेंद्रगढ़ पुलिस ने 335 व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई करते हुए चाल-चलन के प्रति पाबंद करवाया है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के द्वारा सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व इंचार्ज विशेष यूनिटों को अवैध तथा गैर कानूनी अपराधों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिए सख्त निर्देश दिए हुए हैं।
विशेष अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी बदमाश सहित 3 उद्घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने राजस्थान के 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पकड़कर राजस्थान पुलिस के सुपुर्द किया। महेंद्रगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी को पकड़कर राजस्थान पुलिस को सौंपा। वहीं शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में 9 मामले दर्ज किए गए और इन आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए की कीमत की 15124 बोतल देसी, अंग्रेजी व बीयर एवं 4 लीटर कच्ची शराब (लाहन) बरामद की गई।
विज्ञापन
नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ 8 मामले दर्ज किए गए। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस की ओर से 6 किलो 249 ग्राम गांजा, 2 ग्राम 63 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई। अवैध हथियारों की तस्करी व अवैध हथियार रखने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 मामले दर्ज किए गए। इनके कब्जे से 2 अवैध देसी कट्टे व 5 अवैध देसी पिस्टल व 7 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अतिरिक्त बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज विभिन्न मामलों में 2 देसी कट्टे, 2 देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।