फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   OPD opened after being closed for two days, figure crossed 600

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन ओपीडी बंद रहने के बाद खुली ओपीडी, आंकड़ा पहुंचा 600 पार

Tue, 26 Mar 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 26 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
OPD opened after being closed for two days, figure crossed 600
महेंद्रगढ़। होली एवं दुल्हेंडी पर्व के चलते दो दिन ओपीडी बंद रहने के बाद मंगलवार को शुरू होने के बाद नागरिक अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ी। मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ा। मंगलवार को ओपीडी का आंकड़ा 600 पार पहुंच गया। अधिक भीड़ होने के कारण तीन कर्मचारियों की विशेष तैनाती कर ओपीडी की पर्ची बनाई गई। मौसम में बदलाव के बाद अस्पताल में टाइफाइड, वायरल बुखार व जोड़ों व पेट संबंधित समस्याएं लेकर आने वाले रोगियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। सुबह आठ बजे ही नागरिक अस्पताल में ओपीडी की लाइन लग जाती है। वायरल बुखार होने के कारण लोगों की सीबीसी, टाइफाइड, मलेरियां की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुबह-शाम हल्की ठंड व दिन में गर्मी होने के कारण नागरिक अस्पताल में वायरल बुखार, जोड़ो के दर्द, सर्वाइकल के मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार एक दिन में 620 ओपीडी दर्ज की गई है। अनेक लोग ऐसे होते हैं जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य लोगों के मुकाबले कम होती है। ऐसे में उन्हें मौसम संबंधी बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं। रोगियों को तली हुई चीजाें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

------------
- प्रतिदिन 200 से अधिक वायरल बुखार के मरीज आ रहे:
मौसम परिवर्तन होने के नागरिक अस्पताल में बुखार व जोड़ों के दर्द, टाइफाइड, वायरल फिवर, बुखार, पेट संबंधित परेशानियां, सर दर्द, चक्कर आना सहित अन्य रोगों चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या अधिक बढ़ गई है। इस समय प्रतिदिन 200 लोग बुखार व टाइफाइड संबंधित केस आ रहे है। चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में सबसे अधिक वायरल बुखार के मरीज अधिक आ रहे है। इस मौसम में छोटे बच्चे व बुजुर्ग व महिलाएं अधिक चपेट में आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
- वर्जन:
इस समय मौसम परिवर्तन के कारण लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। सुबह नहाते समय सर्दी से बचाव करें। सुबह-शाम हल्की ठंड रहती और और दिन में गर्मी रहती है। किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर अस्पताल में समय अपनी जांच करवाएं। इस मौसम में वायरल बुखार, जोड़ो के दर्द व सर्वाइकल के मरीज अधिक आ रहे है। इसके साथ-साथ टाइफाइड के मरीज भी आ रह है जिनकी जांच करवाकर दवाइयां दी जा रही हैं।
--- डॉ. अभिषेक सैनी, आरएमओ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed