फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   OPD crosses 1100, changing weather is making people sick

Mahendragarh-Narnaul News: राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने निकाली 110वीं भव्य प्रभात फेरी

Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
OPD crosses 1100, changing weather is making people sick
फोटो नंबर-02प्रभात फेरी में झूमते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से अपनी 110वीं प्रभात फेरी का आयोजन रविवार प्रातः 7:00 बजे मोहल्ला चांदूवाड़ा से किया। इस शुभ बेला में यजमान निहालचंद सर्राफ ने परिवार सहित ठाकुर जी की पूजा-अर्चना और आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर सम्मानित किया। विशेष रूप से अपने 65वें जन्मदिवस के अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर और पताका प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं, महिला-पुरुषों और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर राधा-राधा नाम का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से प्रारंभ होकर संजय गर्ग, सुरेंद्र कालू के निवास स्थान, छत्ते के पास, दिल्ली दरवाजा व महल मंदिर होते हुए मोहल्ला चांदूवाड़ा की परिक्रमा कर पुनः यजमान के घर संपन्न हुई। परिक्रमा मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह प्रभात फेरी को रोककर ठाकुर जी की आरती की। छोटे-छोटे बच्चों के जयकारों से अलसुबह का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed