फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   OPD crosses 1100, changing weather is making people sick

Mahendragarh-Narnaul News: ओपीडी 1100 पार, बदलता मौसम कर रहा बीमार

Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
OPD crosses 1100, changing weather is making people sick
फोटो नंबर-01नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद
नारनौल। बदलते मौसम के कारण नागरिक अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन दिनों सुबह से ही अस्पताल में ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को 1128 मरीजों की ओपीडी रही। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदलते मौसम की वजह से शहर में लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनरल फीजिशियन डॉ. कंवर सिंह चौहान ने बताया कि इन दिनों खांसी, जुकाम, स्किन एलर्जी के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण, शिथिलता व वेक्सीनेशन के कारण बुखार से पीड़ित मरीज भी अस्पताल में आ रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि अगर घर में किसी भी सदस्य को वायरल है तो बाकी के सदस्य मास्क का प्रयोग कर खुद को वायरल की चपेट में आने से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

कैसे करें बचाव :
डॉ. चौहान ने बताया कि सर्दी खांसी व वायरल के दौरान अदरक, शहद, विटामिन सी युक्त फल, सूप व कम मसाला युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। चीनी व नमक का कम से कम इस्तेमाल करें, क्योंकि ये आपके मर्ज को बढ़ा सकती हैं। खांसी होने की सूरत में चिकनाई युक्त पदार्थों, दूध व दूध से बने किसी भी पदार्थ का सेवन भूलकर भी न करें। इसके अलावा विशेषकर बच्चे बाजार में मिलने वाले जंक व फास्ट फूड का प्रयोग कतई न करें। साथ ही दिन में तीन से चार लीटर गुनगुने पानी का सेवन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बदलते मौसम की वजह से वायरल होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इसमें शरीर का टूटना, भूख लगना, सिरदर्द, उल्टी, कब्ज, शरीर गर्म रहना, डिहाइड्रेशन व ठंड लगने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। दिन में गर्मी के कारण लोग कपड़े पहनना कम कर देते हैं और इसी के चलते वायरल की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा इन दिनों खानपान में लापरवाही भी बीमारी का कारण बन जाती है। उनके पास वायरल से पीड़ित करीब 250 लोग प्रतिदिन आ रहे हैं और ये आंकड़े तो केवल उनकी ओपीडी के हैं, जबकि जिले में ये आंकड़ा काफी ज्यादा है।
-डॉ. जितेंद्र कुमार, एमडी फीजिशियन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed