फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Only 211 admissions out of 660 seats in BA; interest remained low in other courses as well.Only 211 admissions out of 660 seats in BA; interest remained low in other courses as well.

Mahendragarh-Narnaul News: बीए में 660 में सिर्फ 211 दाखिले, अन्य पाठ्यक्रमों में भी कम रहा रुझान

Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Only 211 admissions out of 660 seats in BA; interest remained low in other courses as well.Only 211 admissions out of 660 seats in BA; interest remained low in other courses as well.
नारनौल। स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए अब विद्यार्थियों की नजर दूसरी मेरिट सूची पर टिकी हुई है। पहली मेरिट सूची के आधार पर फीस जमा कराने की अंतिम तिथि चार अगस्त थी। अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी कॉलेजों में दाखिले की संख्या में खास बढ़ोतरी नहीं हुई।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में बीए की 660 सीटों में से 211 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। वहीं बीबीए की 40 सीटों पर 21, बीसीए की 40 सीटों पर 21, बीकॉम की 240 सीटों पर 60, लाइफ साइंस की 160 सीटों पर 85 और फिजिकल साइंस की 400 सीटों पर 119 विद्यार्थियों ने दाखिला प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में भी कई सीटें खाली हैं। यहां बीए की 800 सीटों में से 317, बीकॉम की 160 में से 43, लाइफ साइंस और फिजिकल साइंस की 120-120 सीटों पर 73-73 छात्राओं ने फीस जमा करवाई है। वहीं मेजर इन इंग्लिश और मेजर इन मैथमेटिक्स में केवल एक-एक छात्रा ने फीस जमा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त सीटों के आधार पर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची सात अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेजों में दाखिले का मौका मिलेगा। राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि दूसरी और अंतिम मेरिट सूची के बाद दाखिला प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed