{"_id":"65df756bf7307eea4f0cf6d0","slug":"online-registration-begins-for-admission-to-undergraduate-courses-in-hakenvi-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107762-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी पीजी) के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय में स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी इस प्रवेश परीक्षा के लिए आगामी 26 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं के अध्ययन-अध्यापन, अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास व रोजगार सृजन की दिशा में प्रयासरत है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा के आधार पर ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले करेगा। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 में सीयूईटी के अंतर्गत कुल 11 स्नातक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। जिनके दाखिले सीयूईटी 2024 (यूजी) परीक्षा के माध्यम से होंगे। ऑनलाइन आवेदन व अन्य विवरण के लिए हकेंवि की ऑनलाइन साइट पर लॉगइन कर सकते हैं।