फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Online quiz competition launched for young people.

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं के लिए ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू

Fri, 06 Feb 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Online quiz competition launched for young people.
फोटो संख्या:51-  माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 का पोस्टर लांच करते  विधायक कंवर सिंह यादव---स्रोत- 
महेंद्रगढ़। युवाओं को बजट की जानकारी से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 नाम से राष्ट्रीय स्तर की पहल शुरू की गई है। इस अभियान के तहत ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें 15 से 29 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए विधायक कंवर सिंह यादव की ओर से कार्यक्रम का पोस्टर लॉंच किया गया। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि यह ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 3 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी तक लाइव रहेगा।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव के मार्गदर्शन में ट्रेनी जिला युवा अधिकारी विकास मीणा, विशाल धाकड़, सूरज कुमार, राज पटेल व तरुण पंवार ने विधायक कंवर सिंह यादव से शिष्टाचार भेंट कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी व युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने क्षेत्र के युवाओं से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। यह पहल युवाओं को केंद्रीय बजट 2026 की प्रमुख योजनाओं व नीतियों को समझाने के उद्देश्य से शुरू की गई है, ताकि युवा देश की आर्थिक नीतियों से जुड़ सके।
पहले चरण में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। इसमें सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर चयनित कर दूसरे चरण में निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा।

दूसरे चरण में चयनित युवाओं को बजट से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखने का मौका मिलेगा। इसके बाद अंतिम चरण में राज्य, केंद्र शासित प्रदेश स्तर के विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed