फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Online admission portal for postgraduate registration will be opened today

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल आज खोला जाएगा

Thu, 08 Aug 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 08 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Online admission portal for postgraduate registration will be opened today
नारनौल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। गत 2 अगस्त को प्रथम मेरिट सूची जारी की गई थी। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं में से अब तक राजकीय महाविद्यालय में उपलब्ध 14 कोर्स की 510 सीट पर 232 छात्रों ने दाखिला और महिला महाविद्यालय में उपलब्ध 6 पीजी कोर्स की 240 सीट पर 157 छात्राओं ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

वहीं राजकीय महाविद्यालय में 278 सीट पर और महिला महाविद्यालय में 83 सीट पर दाखिला होना बाकी है। रिक्त सीट पर दाखिला अब फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत 8 अगस्त को रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। फिजिकल काउंसिलिंग के तहत रिक्त सीट पर दाखिला लेने के लिए छात्र 8 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 8 अगस्त को रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया हुआ है, उन्हें आवेदन में संशोधित कर दोबारा आवेदन करना होगा और जिन्होंने किसी कारण वश पहले आवेदन नहीं किया था उन्हें नया आवेदन करना होगा। दाखिला 9 अगस्त से 24 अगस्त तक कॉलेज स्तर पर फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से किए जाएंगे। जिसके तहत दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं को 9 अगस्त से 16 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस व 17 अगस्त से 24 अगस्त तक 100 रुपये लेट फीस के साथ-साथ 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


प्रथम मेरिट लिस्ट में दाखिले से वंचित छात्र आज लेंगे हिस्सा
स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित छात्र 6 अगस्त तक फीस जमा करवा कर दाखिला ले सकते थे। 8 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से उन छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। जिन्होंने पहले आवेदन तो किया हुआ है, लेकिन उनका चयन प्रथम मेरिट सूची में नहीं हुआ था। 8 अगस्त को होने वाली दाखिला प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्र-छात्रा संबंधित कॉलेज में जाकर दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके बाद 2 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को दाखिले के लिए फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

8 अगस्त को रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल को दोबारा खोला जाएगा। इसके तहत जिन छात्रों ने पहले आवेदन किया हुआ है वह संशोधित और जिन्होंने आवेदन नहीं किया हुआ है, वह नए आवेदन जमा कर सकें। 9 अगस्त से 16 अगस्त तक खाली सीट के लिए 100 रुपये लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से एडमिशन किए जाएंगे। 17 से 24 अगस्त तक खाली सीट के लिए 100 रुपये लेट फीस व 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से एडमिशन फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से किए जाएंगे।
-डाॅ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed