फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   online admission

ऑनलाइन होंगे दाखिले, डाक्यूमेंट जमा कराने के लिए भी नहीं आना पड़ेगा कॉलेज

Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
online admission
कॉलेजों में प्रथम वर्ष के दाखिलों के लिए अपनाई जाने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए मॉक टेस्ट किया जा रहा है। सितंबर माह के पहले सप्ताह में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेने के लिए कैंपस में नहीं आना होगा। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी होंगी। इस बार दस्तावेजों की मूल प्रति को जमा कराने के लिए भी कॉलेज नहीं आना पड़ेगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया के लिए तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में प्रथम वर्ष के दाखिले होंग। जिसमें बीए, बीकॉम, बीएससी के दाखिले किए जाएंगे। जिसके लिए नई वेबसाइट तैयार की जा रही है। फिलहाल इस साइट का मॉक टेस्ट किया जा रहा है। कॉलेजों से इस साइट के बारे में फीडबैक मांगा गया है। साइट की कमियों को दूर किया जा रहा है। कॉलेजों में पिछले चार साल से दाखिले ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जिसमें आवेदन लेकर मेरिट लिस्ट ऑनलाइन तैयार होती है। फीस जमा कराने तथा डाक्यूमेंट की वैरिफिकेशन के लिए विद्यार्थियों को कॉलेज आना होता है। इस बार यह दोनों कार्य भी ऑनलाइन ही किए जाएंगे। विद्यार्थी को कॉलेज या बैंक में नहीं जाना पड़े इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फीस जमा कराने के लिए विद्यार्थी को तीन से चार अलग अलग ऑप्शन दिए जाएंगे। महेंद्रगढ़ जिले में सरकारी तथा गैर सरकारी 20 कॉलेज हैं। जिसमें प्रथम वर्ष के दाखिले होंगे। सभी कॉलेजों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रक्रिया रहेगी
विज्ञापन

लिंक होगा बोर्ड, सीबीएससी का रिजल्ट
-नई साइट के साथ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ,सीबीएससी का 12वीं का रिजल्ट उच्चतर शिक्षा की वेबसाइट के साथ लिंक किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी अपना रोल नंबर डालेंगे तो साइट से उसकी पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। पिछले तीन साल का रिजल्ट लिंक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईसी से जारी प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन
दाखिले में अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्र लगाने होते हैं। जिनको मेरिट सूची में शामिल किया जाता है। वेबसाइट के साथ एनआईसी को भी लिंक किया जाएगा। जिससे प्रमाण पत्र की वैधता की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। विद्यार्थी को आवेदन के साथ प्रमाण पत्र की प्रति लगाने क े साथ उसका यूनिक कोड नंबर भी भरना होगा।

तीन महीने की देरी
हर वर्ष जून माह में कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। इस बार कोरोना के चलते यह प्रक्रिया तीन महीने देरी से शुरू होगी। जिसके चलते कॉलेजों में पहले सेमेस्टर में पाठ्यक्रम कम करने का फैसला लिया है। पाठ्यक्रम घटाए जाने को अंतिम फैसला उच्चतर शिक्षा निदेशालय ही लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed