{"_id":"66f1c59875e1730494020636","slug":"one-way-special-train-service-will-be-operated-on-udhna-hisar-and-vadodara-hisar-route-will-stop-at-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1004-116430-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उधना-हिसार और वडोदरा-हिसार मार्ग पर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन, नारनौल में होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उधना-हिसार और वडोदरा-हिसार मार्ग पर एक तरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन, नारनौल में होगा ठहराव
Tue, 24 Sep 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
नारनौल।
रेलवे की ओर से उधना (सूरत) -हिसार एवं वडोदरा-हिसार एक तरफा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उधना-हिसार रेलसेवा 24 सितंबर को उधना से चलेगी, जो नारनौल में ठहराव करते हुए हिसार जाएगी। वहीं वडोदरा-हिसार रेलसेवा 25 सितंबर को वडोदरा से रवाना होगी, जो नारनौल में ठहराव करेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09037 उधना-हिसार एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 24 सितंबर को उधना से 22.55 बजे रवाना होकर बुधवार को 21.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 15 द्वितीय शयनयान व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होगे।
वहीं गाड़ी संख्या 09137 वडोदरा-हिसार एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 25 सितंबर को वडोदरा से 23.45 बजे रवाना होकर वीरवार को 20.30 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में आणंद, अहमदाबाद, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगे।