फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One of the chairman and two candidates of the councilor filed nomination papers

चेयरमैन के एक और पार्षद के दो प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकनपत्र

Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
One of the chairman and two candidates of the councilor filed nomination papers
लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में नामांकन जमा करवाते नपा पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह यादव--संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। निकाय चुनाव के लिए तीसरे दिन चेयरमैन के एक और पार्षद पद पर दो लोगों ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। वीरवार को अवकाश के चलते नामांकन नहीं होगा। ऐसे में चेयरमैन और पार्षद पद के प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन मिलेंगे। वहीं नारनौल नगर परिषद के पार्षद पद के लिए एक नामांकनपत्र दाखिल हुआ।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नगर पालिका के चेयरमैन पद के लिए पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह और पार्षद के लिए वार्ड नंबर एक से सरिता राठी और वार्ड नंबर 15 से पार्षद के लिए डॉ. तरुण यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगरपालिका महेंद्रगढ़ का आम चुनाव 19 जून को होगा। इसके लिए नगर पालिका चुनाव में महेंद्रगढ़ क्षेत्र में कुल 15 वार्डों के चुनाव के लिए 18 बूथ बनाए गए हैं। शहर के 15 वार्डों में कुल 21033 मतदाता हैं जिनमें से 9950 महिला और 11083 पुरुष मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 30 मई से 4 जून 2022 तक 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र को प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके बाद 6 जून को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आगामी 7 जून को 11 बजे से 3 बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 7 जून को 3 बजे बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची, मतदान केंद्रों की सूची व चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान का समय 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके बाद 22 जून को सुबह 8 बजे से मतगणना होगा।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार पर 10.50 लाख खर्च कर सकेंगे चेयरमैन के प्रत्याशी
राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने चेयरमैन और पार्षदों के चुनाव प्रचार खर्च की सीमा तय की है। चेयरमैन पद के लिए 10.50 लाख तथा पार्षदों के लिए 2.50 लाख रुपये की राशि खर्च सीमा तय की गई है। प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान सुरक्षा राशि जमा करानी होगी जिसमें नगर पालिका के लिए चेयरमैन के के लिए दो हजार रुपये, सदस्य के लिए एक हजार रुपये, महिला प्रत्याशी के लिए एक हजार रुपये और सदस्य के लिए पांच सौ रुपये सुरक्षा राशि तय है। इसे जमा करने के बाद ही प्रत्याशी अपना फार्म जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed