{"_id":"68a8b8ccf37c5ffd600cabeb","slug":"one-municipal-engineer-has-responsibility-of-three-bodies-development-work-affected-narnol-news-c-17-roh1026-713162-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक पालिका अभियंता पर तीन निकायों की जिम्मेदारी, विकास कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक पालिका अभियंता पर तीन निकायों की जिम्मेदारी, विकास कार्य प्रभावित
Sat, 23 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ में नगर पालिका के पास स्थायी अधिकारियों के अभाव में करीब 40 करोड़ रुपये के 45 से अधिक कार्य धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं।
नगर पालिका में स्थायी एमई (पालिका अभियंता), बीआई (भवन निरीक्षक), अकाउंटेंट, पटवारी, एसआई (सफाई इंचार्ज) के पद छह माह से रिक्त पड़े हैं। वहीं शहर एक साल में 40 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए टेंडर किया गया है। महेंद्रगढ़ नपा का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे नारनौल नगर परिषद के एमई सोहन लाल पर नपा नांगल चौधरी, नप नारनौल और महेंद्रगढ़ का कार्यभार है। ऐसे में महेंद्रगढ़ में सप्ताह में एक या दो दिन की सेवाएं दे पाते हैं।
छह माह पहले एमई संयोग का तबादला हो गया था। इसके बाद अतिरिक्त कार्यभार सोहन लाल को सौंप दिया गया। वहीं तीन साल से बीआई, एसआई और पटवारी के पद भी नियुक्ति नहीं की गई है। अकाउंटेंट का पद दो माह से रिक्त है। इससे विकास कार्यों की फाइलों की खामियां भी दूर नहीं हो पा रही हैं।
नगर पालिका की ओर से पांच करोड़ रुपये से पालिका भवन बनाने के लिए दो वर्ष पूर्व प्रस्ताव कर छह माह पूर्व टेंडर लगाया गया था। वहीं 15 करोड़ रुपये का डोर-टू- डोर कूड़ा कलेक्शन का टेंडर लगने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है। वहीं दो करोड़ रुपये की लागत से 95 प्रतिशत काम पूरा होने के बावजूद भी सामुदायिक भवन अधर में लटका है। इसके अलावा 35 सड़कों व वार्डों की गलियों के नव निर्माण तथा पैचवर्क के लिए 20 करोड़ रुपये का टेंडर छह माह पूर्व हुआ था लेकिन अभी तक ठेकेदार की ओर से 11 हट्टा बाजार व परशुराम चौक से सब्जी मंडी गेट व चार अन्य गलियों का ही निर्माण शुरू हुआ है जबकि 25 से अधिक गलियां, पैचवर्क नहीं हो पाया है। 12 कालोनियों की सर्वे रिपोर्ट तैयार कर मान्यता दिलाने के लिए तैयार की गई फाइल धूल फांक रही है। वहीं इनडोर जिम, सामुदायिक भवन, मल्टी लेवल पार्किंग की फाइलें कार्यालय में पड़ी हैं।