फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One dustbin, multiple wards... Municipal Council's cleanliness drive under scrutiny.

Mahendragarh-Narnaul News: एक डस्टबिन, कई वार्ड...सवालों के घेरे में नपा का स्वच्छता अभियान

Sun, 14 Jun 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
One dustbin, multiple wards... Municipal Council's cleanliness drive under scrutiny.
फोटो 20ट्रैक्टर में लेकर जाते डस्टबिन।संवाद
नांगल चौधरी। नगर पालिका के स्वच्छता अभियान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि विभिन्न वार्डों में डस्टबिन लगाने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के नाम पर एक ही डस्टबिन को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसकी तस्वीरें खिंचवाई गईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पालिका कर्मचारी पहले एक वार्ड में डस्टबिन लेकर पहुंचे और उसकी स्थापना दर्शाते हुए फोटो खिंचवाई। इसके बाद उसी डस्टबिन को वाहन में रखकर दूसरे और फिर तीसरे वार्ड में ले जाया गया जहां दोबारा तस्वीरें ली गईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे घटनाक्रम का उद्देश्य स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना हो सकता है। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे जनजागरूकता अभियान का हिस्सा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता के लिए किया प्रदर्शन : सचिव

नपा सचिव ललित गोयल ने कहा कि शहर में जरूरत के अनुसार कई स्थानों पर डस्टबिन स्थापित किए गए हैं। अभियान के तहत लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि घरों और बाजारों का कचरा खुले में फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल डस्टबिन लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की सोच और व्यवहार में बदलाव लाने का भी प्रयास है।

जांच से सामने आएगी सच्चाई : विधायक
स्थानीय विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि सफाई कार्यों को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि कहीं कोई अनियमितता हुई है तो उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। साथ ही यदि अभियान केवल जागरूकता के उद्देश्य से चलाया गया था तो इसकी स्पष्ट जानकारी लोगों को दी जानी चाहिए थी ताकि किसी प्रकार का भ्रम पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed