फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One died in PGI Rohtak from Corona, 136 new infected were found, 135 were cured

कोरोना से पीजीआई रोहतक में एक की मौत, 136 नए संक्रमित मिले, 135 ठीक हुए

Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
One died in PGI Rohtak from Corona, 136 new infected were found, 135 were cured
कोरोना के मामले जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। कुछ दिनों से प्रतिदिन 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि नए मामलों के साथ प्रतिदिन मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। मगर आमजन को अभी भी कोरोना के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि कोरोना शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से पांव पसार रहा है। अगर स्वास्थ्य वैज्ञानिकों की बात माने तो अभी कोरोना का पीक आना बाकी है, इसलिए हमें और जागरूक होकर सख्ती से पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

वीरवार को कोरोना के 136 मामले आए, जबकि एक मरीज की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। अब जिले में कुल 156 मरीजों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। वहीं 135 मरीजों को ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया है। बुधवार को भी 89 लोगों को संक्रमित पाया गया था, जबकि 168 लोगों को डिस्चार्ज किया गया था।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में वीरवार को 136 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 23227 हो गई है। वहीं कुल 22546 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को गांव चेलावास के एक कोरोना संक्रमित की रोहतक पीजीआई में मौत हो गई। अब तक जिले में 156 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। अभी भी जिले में 525 सक्रिय केस हैं। जिले में 27 जनवरी तक 245203 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 113184 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक 500724 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1349 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को मिले कोरोना संक्रमितों की सूची
वीरवार को खामपुरा-1, खेड़ी-2, खासपुर-1, खातीवास-1, खातोली जाट-1, खैरोली-2, सिहोर-2, खुडाना-1, कोरियावास-1, कोथल कला-1, कोटिया-2, लुजोता-1, मंढाणा-1, मंडलाना-1, मंदोला-1, मारोली-2, मुलोदी-11, नांगल कालिया-1, सुरेहती पिलानिया-1, सिरोही बहाली-2, मौसमपुर-1, रामबास-2, रिवासा-1, सतनाली-2, सीहमा-2, सेहलंग- 1, सिसोठ-1, सिगड़ा-2, सिगड़ी-1, सिलारपुर-1, धौलेड़ा-2, बलाह कला-2, डोहर कला-1, दौचाना-2, रामपुरा-3, भांखरी-1, कांवी-1, पुरानी मंडी नारनौल-1, हुडा सेक्टर नारनौल-2, ढाणी किरारोद नारनौल-1, केशव नगर नारनौल-1, मोहल्ला चौधरियान नारनौल-2, मोहल्ला खड़खड़ी नारनौल -1, खटीकान मोहल्ला महेंद्रगढ़-1, नांगल चौधरी-11, महेंद्रगढ़ -2, नांगल सिरोही-7, मोहल्ला नत्थू वाला महेंद्रगढ़-1, बुचोली रोड महेंद्रगढ़ 1, कनीना-3, आनावास 1, अटेली मंडी-1, बसीरपुर-1, बासडी खुर्द-1, बवानिया-1, बेरी-1, बेवल-1, बागोत-1, बिहाली-1, नांगल मोहनपुर-2, नांगल पीपा-2, चेलावास-1, छापडा बीबीपुर- 1, डालनवास-1, धानोता-2, दोस्तपुर-1, दुलोठ अहीर-1, गुढा -1, गुलावला-2, शेखपुरा-2, रिवासा -1, जासावास-1, झगडोली-1, झूक -2, जोरासी -1, ककराला -1, कलवाड़ी-1, कांटी खेड़ी-1, करीरा -2, कारोली-3 व खैरोली में 1 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed