{"_id":"6029638e8ebc3e1cbb42122e","slug":"one-crore-rupees-covered-under-the-pradhan-mantri-awas-yojana-in-the-municipalit-narnol-news-rtk5954065111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आए एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आए एक करोड़ रुपये
विज्ञापन
शहर के लोगों को जल्द ही प्रधानमंत्री आवासीय योजना का फायदा मिलेगा। आवासीय योजना के तहत नगर पालिका के खाते में लगभग एक करोड़ रुपये आ चुके हैं। अब पंचकूला की टीम घर-घर जाकर मकानों को जांच कर रही है।
पहले चरण में लगभग 80 घरों की विजिट की गई। इनमें 19 आवेदकों के मकान सही मिले जिनकी फाइल रिजेक्ट कर दी है। अब केवल 61 फाइलों पर काम होगा। यह काम पूरा होने के बाद अगली 80 फाइलों पर काम शुरू होगा। जबकि दस्तावेज जमा करवाने का कार्य जारी रहेगा।
जेकलॉन कंपनी के सदस्य संदीप शर्मा और सुमित पंवार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना 2017 शुरू हुई थी। इस योजना का उद्देश्य हर सिर को घर देना था। उस दौरान शहर के 422 लोगों ने इसके लिए आवेदन किया था। अब लगभग एक करोड़ रुपये की राशि आ चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण 80 फाइलें ली गई हैं। उन्होंने बताया कि वो 80 घरों की विजिट कर चुके हैं वे घरों में जाकर देख रहे हैं कि मकान बनने लायक है या नहीं है। अगर मकान सही है तो उसको रद्द किया जा रहा है जिस मकान की हालत जर्जर हो रखी है उसको ही चयनित किया जा रहा है। इनमें 19 आवेदकों ने अपने मकान पहले ही बना लिए हैं। इस वजह से उनकी फाइल रद्द कर दी है। 61 आवेदकों इस योजना में शामिल किया गया है। उनमें 29 आवेदकों को पत्र जारी कर दिया गया है। अब वो अपना मकान बनाना शुरू कर सकते हैं। शेष को भी जल्द ही पत्र जारी कर दिया जाएगा
विज्ञापन
ऐसे मिलेगा पैसा
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो तरह की डेढ़ लाख और ढाई लाख की योजना है। डेढ़ लाख रुपये में मालिक को एक कमरा और रसोई या टॉयलेट बाथरूम बनाना पड़ेगा। ढाई लाख रुपये की राशि में 2 कमरे, एक रसोर्स तथा टॉयलेट बाथरूम बनाना पड़ेगा। इनका पैसा तीन किश्तों में दिया जाएगा। इसके लिए मकान मालिक को पहले जेब से पैसा लगाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को नींव तक काम पूरा करने पर पहली किश्त जारी की जाएगी। दूसरी किश्त चिनाई का कार्य चौखट तक पहुंचने पर तथा तीसरी किश्त काम पूरा होने पर जारी की जाएगी।
जमा करवाने होंगे दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवसीय योजना के तहत आवेदकों को नगरपालिका में लाल डोरे की असेसमेंट कापी, अप्रूवड एरियार की रजिस्ट्री, राशन कार्ड, परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड, आवेदक की बैंक पासबुक तथा दो फोटो ले जमा करवाने होंगे।