फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One arrested in cyber crime case

साइबर क्राइम मामले में एक गिरफ्तार

Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested in cyber crime case
सीआईए पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में एक आरोपित को मथुरा के गांव दौलतपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने तीन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि 11 अगस्त को मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी हरीश ने शहर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया था कि उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया और खुद को जान पहचान वाला बताते हुए भरोसे में लेकर उससे पेमेंट एप के माध्यम से उसके अकाउंट से करीब पांच लाख रुपये निकाल लिये। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शहर थाना नारनौल और सीआईए की पुलिस टीम ने तकनीकी सेल को सहायता से मामले में कार्रवाई करते हुए जालसाज साजिद को यूपी के मथुरा जिले के दौलतपुर गांव से गिरफ्तार किया है। साजिद को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपित से घटना के बारे में और उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

जालसाज पीड़ित के पास फोन करके उसको रिश्तेदार, मित्र या अन्य जान पहचान वाला बताकर पीड़ित को विश्वास में ले लेते हैं। इसके बाद पीड़ित को किसी भी प्रकार की परिस्थिति बताकर पैसे की मांग करते हैं। फिर ये जालसाज पीड़ित के पास से अकाउंट संबंधित जानकारी पूछकर अथवा पीड़ित के मोबाइल में कोई अन्य एप डाउनलोड कराकर पेमेंट एप के माध्यम से पीड़ित के अकाउंट से पैसा निकाल लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस द्वारा समय समय पर साइबर क्राइम से बचने की एडवाइजरी जारी करती है। फिर भी आमजन आसानी से जालसाजों के झांसे में आ जाते हैं। ये जालसाज भिन्न-भिन्न तरीकों से आमजन को झांसा देकर उनके पैसे हड़प लेते थे। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपना इसलिए जालसाजों से बचने के लिए आमजन किसी भी व्यक्ति द्वारा अज्ञात नंबर से आए फोन कॉल के झांसे में आकर अपनी अकाउंट से संबंधित जानकारी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed