फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   One and a half acres of wheat crop and two thousand trees and plants were burnt due to fire.

आग लगने से गेहूं की डेढ़ एकड़ फसल और दो हजार पेड़-पौधे जले

Fri, 01 Apr 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
One and a half acres of wheat crop and two thousand trees and plants were burnt due to fire.
गांव माजरा कलां में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और पांच एकड़ में करीब दो हजार पौधे जल गए। गनीमत रही कि मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, अन्यथा आसपास बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे आग लगने की सूचना ग्रामीणों द्वारा मिलने के बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। कुछ देर में ही दूसरी गाड़ी भी पहुंच गई। ग्रामीणों एवं दमकल कर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं डायल 112 पर कॉल के बाद शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार और सदर थाना प्रभारी रामनाद भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टरों की मदद से खड़ी फसल की जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोक दिया। कई ग्रामीणों ने रेत डालकर आग को फैलने से रोका, लेकिन लोगों के काफी प्रयास के बाद भी डेढ़ एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और पंचायती भूमि पर पांच एकड़ में खड़े करीब 2 हजार पेड़-पौधे जल गए।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता
दमकल विभाग की ओर से स्टेशन इंचार्ज जगदीश प्रसाद, एफएम देवेंद्र कुमार, फायरमैन अमरजीत यादव, चालक मंशराम, शैलेंद्र, महावीर की टीम ने दो गाड़ियों मदद से आग पर काबू पाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टे पर लेकर की थी खेती
पंचायत की साढ़े छह एकड़ भूमि पट्टे पर लेकर तीन एकड़ में सरसों और करीब तीन एकड़ में गेहूं की फसल की बिजाई की थी। गेहूं की फसल पककर तैयार थी। दोपहर में अचानक आग लगने से करीब डेढ़ एकड़ गेहूं की फसल जल गई। सरकार से मांग करता हूं कि उचित मुआवजा दिया जाय। जगराम सिंह, किसान।

इस समय बारूद है गेहूं की फसल
इस समय गेहूं की फसल पूरी तरह से पक चुकी है। ऐसे में आग लगने की संभावना अधिक रहती है। किसान अपनी फसलों को तारों से दूर रखें और बीड़ी आदि पीकर इधर-उधर न फेंके। इस समय फसल सूख चुकी है, जो बारूद के समान है। किसान हर प्रकार से सावधानी बरतें। खुशीराम, किसान

गांव माजरा कलां में दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाते हुए। संवाद

गांव माजरा कलां में दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाते हुए। संवाद- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed