फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the second day, there was a technical problem in the portal, only 5 applications were investigated

दूसरे दिन पोर्टल में आई तकनीकी खराबी, केवल 5 आवेदनों की ही हो सकी जांच

Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
On the second day, there was a technical problem in the portal, only 5 applications were investigated
उच्चत्तर शिक्षा विभाग के पोर्टल में दूसरे दिन तकनीकी खराबी रही। जिस कारण पूरे महाविद्यालयों की एडमिशन कमेटी दस्तावेजों की जांच नहीं कर पाई। एडमिशन कमेटी दिन भर इंतजार करती रही, लेकिन पोर्टल शुरू नहीं हो पाया। उच्च अधिकारियों से कुछ मिनटों में चालू होने का भरोसा दिलाया गया। देर शाम तक पोर्टल शुरू नहीं हो पाया था। दूसरे दिन पांच फॉर्म की जांच ही हो पाई। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अभी तक 260 विद्यार्थियों ने आवेदन आ चुके हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय में 130 छात्राओं ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लगभग पौने 12 बजे तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पांच विद्यार्थियों के दस्तावेज जांच हो पाए थे। सूची 27 विद्यार्थियों की थी। राजकीय महिला महाविद्यालय में एक भी छात्रा के आवेदन की जांच नहीं हो पाई । विभाग की ओर से महाविद्यालय के पास 29 आवेदनों की लिस्ट भेजी गई थी। उच्चत्तर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों को 48 घंटों में दस्तावेज जांच कर वापस भेजने के आदेश जारी किए हुए हैं लेकिन विभाग का पोर्टल ही पिछले दो दिनों से नहीं चल रहा। ऐसे में विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच 48 घंटों में कैसे पूरी होगी। बता दें कि 7 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई है। पहला दिन ठीक तरीके से बीता। दूसरे दिन दिक्कतें आना शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए दाखिला प्रक्रिया से एक सप्ताह पहले मॉक टेस्ट भी किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन
सुबह पौने 12 बजे तक पांच विद्यार्थियों के दस्तावेजों की ही जांच हो पाई थी। उसके बाद पोर्टल बंद हो गया। शाम तक नहीं चल पाया था। पोर्टल चलने के बाद दस्तावेजों की जांच शुरू हो जाएगी। पीजी कॉलेज में 260 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एलएन यादव, नोडल ऑफिसर, एडमिशन कमेटी, पीजी कॉलेज , महेंद्रगढ़।
राजकीय पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़।
बीए 103
बीकॉम 27
बीसीए 11
बीएससी नॉन मेडिकल 90
बीएससी मेडिकल 29
राजकीय महिला महाविद्यालय
बीए-59
बीकॉम 15,
बीएससी नॉन मेडिकल 31
बीएससी मेडिकल 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed