फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   On the second day of the NSS camp, a morning procession and yoga session were organized.

Mahendragarh-Narnaul News: एनएसएस शिविर के दूसरे दिन प्रभात फेरी व योग का हुआ आयोजन

Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
On the second day of the NSS camp, a morning procession and yoga session were organized.
फोटो नंबर-11जैलाफ स्कूल में जागरूकता रैली निकालते स्वयं सेवक। स्रोत-संस्थान - फोटो : एका के पैढ़त में आयोजित जाखई मेला स्थल का निरीक्षण करते एएसपी देहात अनुज चौधरी,सीओ एवं थाना प्रभारी। संवाद
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को सेवा, अनुशासन और सामाजिक चेतना का प्रभावी संदेश दिया गया। शिविर की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। इसमें स्वयंसेवकों ने नारों के माध्यम से नशा मुक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश समाज तक पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इसमें शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर बल दिया गया। शिविर का मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्या प्रोमिला यादव व संचालन कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

बिहाली में सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहाली सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू हो गया है। इस शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा ने किया। इस विशेष शिविर में सामुदायिक सेवा, नेतृत्व विकास और डिजिटल साक्षरता जैसे कार्यों में भाग लेंगे। जिसका लक्ष्य युवाओं में समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवाभाव जगाना हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------
कोरियावास में छात्रों ने किया श्रमदान

फोटाे-09



नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। शिविर के दूसरे दिन प्रात कालीन सत्र की शुरुआत के साथ ही पूरे विद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता रागिनी शर्मा एवं समाजशास्त्र प्रवक्ता संजय शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह के साथ अभियान में भाग लिया। सायंकालीन सत्र में विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संवाद
शिविर के दौरान निकाली जागरूकता रैली
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रात कालीन सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस सत्र के मुख्य अतिथि गहली चौकी इंचार्ज राकेश कुमार पीएसआई रहे। उन्होंने नशा मुक्ति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को नशा मुक्त बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है पर विचार रखे। संवाद
कृष्ण नगर में एनएसएस शिविर का शुभारंभ

नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्ण नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या मीनू यादव एवं कार्यक्रम अधिकारी/प्रवक्ता अशोक कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के प्रथम दिवस एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार एवं प्रवक्ता ज्योति भी उपस्थित रहे। संवाद
शिविर के दूसरे दिन कराया योगाभ्यास
सतनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुरेहती पिलानिया में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन योगाभ्यास से आरंभ किया गया। शिविर में मुख्यातिथि ब्लॉक समिति की उपप्रधान गीता देवी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त प्रयोगशाला है। विद्यालय कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पारीक ने बताया कि इस शिविर में कक्षा 12वीं और 11वीं के विशेष 50 विद्यार्थी भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व नायब तहसीलदार मीरसिंह, पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी महिपाल सिंह पिलानिया, एमसी के पूर्व प्रधान सूबे सिंह, आशीष कुमार, ओमपति मौजूद रही। संवाद
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : सतीश
कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय के एनएसएस प्रभारी एवं राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि इस सात दिवसीय शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उन्हें एक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। संवाद

नशा उन्मूलन का संदेश लेकर शुरू हुआ शिविर

कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम उद्घाटन में मुख्य अतिथि दिनेश जैलदार चेयरमैन मार्केट कमेटी अटेली रहे। अध्यक्षता सरपंच सुनीता देवी ने की। दिनेश जैलदार ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। सरपंच सुनीता देवी ने स्वयंसेवकों से नशा उन्मूलन, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता के लिए गांव-गांव अभियान चलाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed