फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   on the first day, 676 patients were treated in mobile dispensary

मोबाइल डिस्पेंसरी से पहले दिन 676 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 13 Apr 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
on the first day, 676 patients were treated in mobile dispensary
नांगल चौधरी सीएससी की मोबाइल टीम। - फोटो : Narnol
जिले के सामान्य रोगियों को इलाज मुहैया करवाने के लिए जिला को 10 खंडों में बांट कर मोबाइल डिस्पेंसरी शुरू कर दी गई है। टीमें गांव-गांव जाकर लोगों इलाज व दवा मुफ्त मुहैया करा रही हैं। पहले दिन मोबाइल टीमों की मदद से करीब 676 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि इसके लिए रोडवेज से नौ मिनी बसों को लगाया गया है। बसों पर स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम लगाई गई है। इसमें मेडिकल ऑफिसर, आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर, स्टाफ नर्स, एमपीएचडब्ल्यू व आशा वर्कर को शामिल है। इन सभी टीमों का जिला प्रशासन द्वारा रूट निर्धारित कर दिया गया है। यह टीम हर रोज गांवों में पहुंचेगी ताकि कोई भी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। टीम आम लोगों का स्वास्थ्य जांच करेगी व दवाइयां भी उपलब्ध कराएगी। टीमों के पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टॉक मौजूद रहेगा। साथ ही यह टीम कोविड-19 को लेकर भी सभी प्रकार की सुरक्षा का ध्यान रखेगी और इस बारे में ग्रामीणों को भी बताएगी। उपायुक्त ने बताया कि अब जिला के सभी अस्पतालों में ओपीडी खोल दी गई है ताकि सामान्य रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हेल्थ विभाग ने सेहलंग, नांगल चौधरी, कनीना, सतनाली, महेंद्रगढ़,दौचाना, अटेली, नारनौल व नांगल सिरोही में रोडवेज की पिंक बस सेवा का प्रयोग मोबाइल डिस्पेंसरी में कर रहा है। वर्कशॉप मैनेजर अनित यादव ने बताया कि नौ बसें हेल्थ विभाग को रविवार की शाम उपलब्ध करा दी गई थी। उन्होंने बताया कि ये बसें हेल्थ डिस्पेंसरी में फिलहाल प्रयोग की जा रही है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कुल दस टीमों को बनाया गया है। ये टीमें रोजाना आसपास के गांवों में जाकर लोगों का उपचार करेंगी। इससे सामान्य बीमारी का उपचार गांव में ही हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार दस टीमों ने पहले दिन 676 मरीजों को देखा और दवाईयां दी। जिले में टीमों ने खंड सतनाली के गांव सोहडी व बासडी, नांगल सिरोही के गांव निहालावास व कुकसी, नांगल चौधरी के गांव मौखुता पांचनौता, कनीना के गांव कनीना गुड्डा, दौचाना के गांव दौचाना व भांखरी,सेहलंग के गांव सयाना व नौताना, महेंद्रगढ़ में वाडरउ़ नंबर 12 वार्ड नंबर 13,अटेली के गांव ताजपुर व भीलवाड़ा और नारनौल के बीपीएस स्कूल स्लम एरिया व डीएवी स्कूल स्लम एरिया में गई स्वास्थ्य विभाग टीम गई थी।
विज्ञापन

मरीजों के लिए हेल्पलाइन सेवा 1075 शुरू की
जिला में सामान्य मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन हेल्पलाइन सेवा 1075 शुरू की गई है। हेल्पलाइन पर कोई भी नागरिक स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ले सकता है। इस नंबर पर विशेषज्ञ बैठे रहेंगे जो लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित सलाह देंगे। यह व्यवस्था प्रदेश स्तर की है। इस नंबर पर आयुर्वेद के विशेषज्ञ की रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed