फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Old friends reunite after 42 years; college filled with memories

Mahendragarh-Narnaul News: 42 साल बाद फिर मिले पुराने दोस्त, यादों से महका कॉलेज

Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Old friends reunite after 42 years; college filled with memories
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय में रविवार को एल्युमनी एसोसिएशन की ओर से एल्युमनी मीट 2026 का आयोजन किया गया। वर्ष 1981 में स्थापित इस कॉलेज के पुराने छात्र करीब 42 साल बाद एक छत के नीचे मिले तो पुरानी यादें ताजा हो गईं। इस दौरान छात्रों के चेहरों पर खुशी और आंखों में बीते दिनों की झलक दिखाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव डॉ. यशपाल यादव आईएएस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि कॉलेज केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि संस्कारों की नींव है। यहीं की बेंचों पर बैठकर उन्होंने सपने देखना सीखा। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसकी नींव इसी कॉलेज में पड़ी थी।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि जीवन में सही मार्गदर्शन के साथ लिया गया एक उचित निर्णय पूरी जिंदगी बदल सकता है। उनके गुरुजनों ने उन्हें सही राह दिखाई। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो गांव के छोटे से कॉलेज का विद्यार्थी भी प्रदेश के मुख्य सचिव जैसे पद तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर ने अपनी कृति ‘दीप जलाना चाहता हूं’ मुख्य अतिथि को भेंट की। समारोह ने पुराने छात्रों को पुरानी यादें साझा करने का अवसर दिया।

इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों ने कॉलेज से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने ऐसे आयोजनों को आपसी संबंध मजबूत करने और नई पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed