फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officials to digitize enumeration forms: DC

गणना प्रपत्र को डिजिटल करें अधिकारी : डीसी

Fri, 03 Jul 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Officials to digitize enumeration forms: DC
नारनौल। एसआईआर को लेकर गणना प्रपत्रों को एकत्र कर उसे डिजिटल करने का कार्य जारी है। डीसी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बीएलओ के सहयोग से इस कार्य को पूरा कराने की अपील की है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजलि ने लघु सचिवालय में एसआईआर 2026 को लेकर मुख्य निर्वाचन आयोग की वीसी के बाद संबंधित अधिकारियों की बैठक में एसआईआर कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी जांच एवं सत्यापन के उपरांत ही एसआईआर-2026 की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। 14 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान प्रत्येक वर्तमान मतदाता को बूथ लेवल अधिकारी द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है।
वर्तमान मतदाता हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र जमा करेंगे और उनका नाम बिना किसी अतिरिक्त दस्तावेज की मांग किए प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा नहीं कराया जाएगा। मतदाता स्वयं, परिवार का कोई वयस्क सदस्य व ऑनलाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र भर सकता है।

इस अवसर पर कनीना एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह यादव, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, चुनाव तहसीलदार सुरेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed