{"_id":"67043739293b538b54031744","slug":"officials-are-busy-with-elections-sanitation-workers-are-not-paying-attention-there-are-heaps-of-garbage-in-the-city-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112570-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारी चुनावी में व्यस्त... सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान, शहर में लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अधिकारी चुनावी में व्यस्त... सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान, शहर में लगे कूड़े के ढेर
Tue, 08 Oct 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 08 Oct 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नपा के अधिकारी इस समय चुनाव में व्यस्त हैं। कर्मचारियों ने सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण गंदगी व थैलियों से नालियां अटी पड़ी हैं। नालियों में मच्छर पनपने से लगातार डेंगू व मलेरिया का खतरा बढ़ रहा है। इससे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
नालियों में गंदा पानी जमा होने के कारण उठने वाली दुर्गंध से आमजन परेशान है। सफाई कर्मचारी शहर के मोहल्लों में 10 दिन में सफाई करने पहुंच रहे हैं। कर्मचारी कूड़े को एक स्थान पर एकत्रित करने की बजाए नालियों में ही डाल देते हैं, जिसके कारण नालियों का पानी सड़क मार्ग पर आ जाता जाता है। वहीं अगर नालियों की सफाई कर दी जाती है तो भी किनारों के ढेर लगा दिए जाते हैं।
मोहल्ला पड़ाव व नीमड़ी निवासी महेश, रूपेश, बालकिशन शर्मा, धर्मेंद्र, हेमंत, सोनू, सचिन ने बताया कि नालियों भरी रहने के कारण नालियों में बदबू आने लगती है और मच्छरों के पैदा हो रहे हैं। अनेक जगह तो नालिया टूटी हुई पड़ी हुई हैं। अनेक बार नपा अधिकारियाें को मौखिक रूप से शिकायत भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
आचार संहिता समाप्त होते ही जल्द ही नए सफाई कर्मचारियों का टेंडर लगाकर नई भर्ती की जाएगी। तब तक वैकल्पिक तौर पर दो-तीन कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जल्द ही आचार संहिता समाप्त हो जाएगी। शहर में डोर-टू डोर कचरा उठाने के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।
रमेश सैनी, नपा प्रधान महेंद्रगढ़।